रांची। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में 28 फरवरी को भाग लेने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची आयेंगी। इसे लेकर हर स्तर पर तैयारी तेज कर दी गयी है। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव अमिताभ कौशल और राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव मनीष रंजन को वरीय प्रभारी पदाधिकारी नामित किया गया है। मुख्य सचिव की सहमति के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version