Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जहां हमारी सरकार होगी, वहां शुरू करेंगे जातीय जनगणना: राहुल गाँधी
    झारखंड

    जहां हमारी सरकार होगी, वहां शुरू करेंगे जातीय जनगणना: राहुल गाँधी

    adminBy adminFebruary 6, 2024Updated:February 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -जीएसटी को खत्म कर लायेंगे नया फाइनांशियल प्लान
    -झारखंड सरकार गिराना चाहते थे, हमने सफल नहीं होने दिया
    आफताब अंजुम/हिमांशु/विकास वर्मा
    गुमला। जहां-जहां हमारी सरकारें होगी, हम वहां जाति जनगणना शुरू करेंगे। आदिवासियों के आरक्षण को सुरक्षित रखते हुए पिछड़े और दलितों के उत्थान के लिए हम उनके आरक्षण को मजबूती प्रदान करेंगे। अगड़ी जाति के गरीब लोगों के उत्थान के लिए उनके आरक्षण की भी व्यवस्था की जायेगी। उक्त बातें कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने कहीं। वह भारत जोड़ो नयाय यात्रा के दौरान मगंलवार को गुमला जिला के बसिया में प्रेस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केवल जातीय गणना हमारे काम का अंत नहीं है। यहां से हमारा काम शुरू होता है। आगे कहा कि आजादी की लड़ाई हमने लड़ी, हरित क्रांति हमने दी, श्वेत क्रांति हमने दी, एजुकेशन सिस्टम हमने लागू किया, देश में संचार व्यवस्था हमने स्थापित की। अब हमने देश में एक नयी कमी देखी है। इस कमी को भी दूर करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने ही शुरूआती कदम उठाये हैं। हम जातीय जनगणना कराते हुए सभी की, उनकी आबादी के अनुपात में विकास की भागीदारी तय करेंगे।

    नोटबंदी और जीएसटी से छोटे व्यवसायी खत्म
    राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी लाकर सभी मध्यम वर्गीय व्यापारियों और व्यवसायियों को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि हम भारत के मध्यम वर्गीय व्यापारियों के लिए नया फाइनांशियल प्लान लेकर आयेंगे। झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परस्थितियों के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा बिहार की तरह झारखंड में भी सरकार गिराना चाहती थी, जिसे हमने सफल नहीं होने दिया। इस काम में राजभवन का भी सहयोग था। उन्होंने कहा कि इडी, सीबीआइ, चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का देश में दुरूपयोग हो रहा है।

    पांच तरह के अन्यायों के विरुद्ध न्याय यात्रा
    राहुल गांधी ने कहा कि हम पांच तरह के अन्यायों के विरुद्ध लड़ने के लिए यह यात्रा लेकर निकले हैं। इसमें राजनीतिक अन्याय, सामाजिक अन्याय, महिलाओं के साथ अन्याय, किसानों के साथ अन्याय और मजदूरों के साथ अन्याय जैसे मुद्दे शामिल हैं। इन पांच मुद्दों के साथ-साथ भारत को जोड़ने का संदेश भी शामिल है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कभी खुद को ओबीसी बताते हैं, मगर वह खुद कंफ्यूज हैं। वह कहते हैं कि भारत में दो ही जाति है- एक अमीर और एक गरीब। पहले वह अपना कंफ्यूजन दूर कर लें, फिर वह अपनी जाति सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि यह महत्वपूर्ण नहीं कि प्रधानमंत्री ओबीसी हैं या नहीं हैं, महत्वपूर्ण तो यह है कि जितने ओबीसी हैं, उन्हें उनका अधिकार मिल रहा है या नहीं? स्पष्ट रूप से कहा कि भारत की जितनी भी उच्च संस्थाएं हैं, उनके उच्च पदों पर कहीं भी आदिवासी, ओबीसी, दलित आदि जातियों के लोग नहीं दिखायी दे रहे हैं।

    ममता बनर्जी इंडिया अलायंस में हैं
    ममता बनर्जी से संबंधित पूछे गये एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी इंडिया अलायंस की महत्वपूर्ण अंग हंै। आगामी लोकसभा चुनाव वह तृणमूल कांग्रेस के साथ ही लड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए वह बोले, भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि ओबीसी को, आदिवासी को, दलितों को उनका हक नहीं मिले, जबकि वह आदिवासी दलित और पिछड़ों की लड़ाई के लिए ही यात्रा लेकर निकले हैं। वह उन्हें न्याय दिला कर रहेंगे। राहुल गांधी ने यह स्पष्ट कहा कि जमीन का मुद्दा, सरना कोड का मुद्दा और इस तरह के मुद्दों को लेकर वह झारखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम रब्बानी मीर, जयराम रमेश, कन्हैया कुमार, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति सिंह मथारू मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनव नियुक्त सदर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन
    Next Article विकास का खाका हेमंत बाबू ने खींचा था, उस पर ही काम आगे बढ़ेगा: चम्पाई सोरेन
    admin

      Related Posts

      जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षाकर्मी बिरसा मुंडा की हत्या मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

      April 25, 2026

      राजन लाल हत्या व लूटकांड का देवघर पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

      April 25, 2026

      गिरिडीह: 14 साल की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रिंसिपल गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

      April 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब, चार दिनों में 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
      • छत्तीसगढ़ के 47 नक्सलियों ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
      • देवघर के बैद्यनाथ धाम में बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने की पूजा
      • जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षाकर्मी बिरसा मुंडा की हत्या मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
      • हुगली में राहुल गांधी की रैली, मोदी-ममता और वाम दलों पर साधा निशाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version