Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»विकास का खाका हेमंत बाबू ने खींचा था, उस पर ही काम आगे बढ़ेगा: चम्पाई सोरेन
    Jharkhand Top News

    विकास का खाका हेमंत बाबू ने खींचा था, उस पर ही काम आगे बढ़ेगा: चम्पाई सोरेन

    adminBy adminFebruary 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि जो विकास का खाका हेमंत बाबू ने खींचा था, उस पर ही काम आगे बढ़ेगा। राज्य के आदिवासी, दलित, मूलवासियों के सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए, भूमि पुत्रों के लिए विशेष योजना जो बनी, उसे ही आगे बढ़ायेंगे। वे भानु प्रताप शाही के सवाल पर जवाब दे रहे थे।

    भानु ने सवाल किया कि पार्ट-1 में 4 सालों में 6000 महिलाओं के खिलाफ बलात्कार के मामले दर्ज हुए। इसमें से 4000 आदिवासी, दलित महिलाएं हैं। क्या वर्तमान पार्ट-2 सरकार में इसे आगे बढ़ाया जायेगा? भानु ने कहा कि हर साल पांच लाख युवाओं मतलब अबतक 20 लाख युवाओं को नौकरी नहीं देने, बेरोजगारी भत्ता यह पार्ट-2 वाली सरकार भी नहीं देगी। राज्य में बालू, पत्थर, कोयला, जमीन की लूट, शराब घोटाला इस सरकार में भी होता रहेगा। मुख्यमंत्री को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

    भानू प्रताप ने कहा कि वास्तव में चम्पाई सोरेन 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही मुख्यमंत्री बने। श्रीरामलला धरा पर आये और उसके बाद ही चम्पाई मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हुए। हरे झंडे वाले और हरा चश्मा पहनने वालों को हरा दिखाई देता है। भानु ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर झारखंड के लिए आंदोलन किसके खिलाफ चल रहा था। उस समय तो भाजपा नहीं थी। पिछले चालीस सालों में आदिवासियों को कांग्रेस ने केवल लालीपॉप पकड़ाया।

    शिबू सोरेन यदि झारखंड आंदोलन के लिए लड़े तो छत्तीसगढ़, उत्तराखंड के लिए किसने लड़ाई लड़ी? यह भाजपा का विशाल हृदय था जो तीन तीन स्टेट बनवाये। यहां झारखंड बनने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी, आडवाणी जी ने आदिवासी नेता बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री बनाया। फिर अर्जुन मुंडा बने, शिबू सोरेन को भी भाजपा के सहयोग से मुख्यमंत्री बनाया गया। फिर अर्जुन मुंडा के मुख्यमंत्री बनने पर डिप्टी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बनाया गया। आज राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी महिला हैं जो बताता है कि भाजपा आदिवासी समाज के लिए क्या भाव रखती है।

    हेमंत सोरेन ने पांच फरवरी को सदन में भाजपा पर उन्हें जेल भेजे जाने का साजिश रचने की बात कही थी।कोई बताए कि चिरूडीह हत्याकांड, शशिनाथ झा हत्याकांड, नोट फॉर वोट में शिबू सोरेन को जेल किसने भेजा। कोयला घोटाले में उन्हें जेल भेजने वाली यही कांग्रेस पार्टी रही। उन्हें चार सालों तक जेल में रखकर उनके पॉलिटिकल जीवन को नुकसान पहुंचाया। कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं।

    शिबू सोरेन, मधु कोड़ा, बंधु तिर्की को भी कांग्रेस की साजिश से जेल जाना पड़ा। लालू यादव, ओमप्रकाश चौटाला, करुणानिधि जयललिता, वाईएस आर रेड्डी समेत कई अन्य नेताओं को भी कांग्रेस के चलते जेल जाना पड़ा। लोकतंत्र की सबसे पापी पार्टी कांग्रेस ही है। सत्ता पक्ष कहता है कि इस राज्य में सबसे अधिक शासन भाजपा ने किया, वे अपना हिसाब ठीक करें। 10 साल नौ माह ही भाजपा का नेतृत्व यहां दिखा जबकि बाकी समय कांग्रेस, झामुमो, राजद, राष्ट्रपति शासन रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजहां हमारी सरकार होगी, वहां शुरू करेंगे जातीय जनगणना: राहुल गाँधी
    Next Article एक प्रगतिशील लोकप्रिय सरकार को अपदस्थ करने के लिए रची गयी साजिश: सुप्रियो भट्टाचार्य
    admin

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version