Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, December 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»आम लोगों के लिए छह फरवरी से खुलेगा राजभवन उद्यान
    Jharkhand Top News

    आम लोगों के लिए छह फरवरी से खुलेगा राजभवन उद्यान

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची । राजभवन उद्यान आम लोगों के लिए छह फरवरी से खोला जा रहा है। उद्यान 12 फरवरी तक सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक खुला रहेगा। कोई भी व्यक्ति सुबह 10 बजे राजभवन के गेट नंबर-दो से अपना रजिस्ट्रेशन और सुरक्षा जांच कराकर दिन के एक बजे तक ही अंदर प्रवेश कर सकेंगे। प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क होगा।

    राजभवन ने लोगों की भीड़ की संभावना को देखते हुए दर्शक को अंदर अधिकतम 30 मिनट तक ही भ्रमण करने की अनुमति दी है। प्रवेश करने के लिए हर व्यक्ति को अपने पास पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। इस उद्यान में 400 किस्म के 17 हजार से अधिक गुलाब हैं। विदेशों से मंगाये गये फूल सहित भारत-पाकिस्तान युद्ध में उपयोग में लाये गये टैंक, बड़ा चरखा, शहीद स्थल आदि आकर्षण का केंद्र हैं।

    52 एकड़ में फैला है राजभवन

    झारखंड राजभवन लगभग 52 एकड़ में फैला हुआ है। इसका निर्माण 1930 में हुआ था। आम लोगों के लिए सबसे पहले उद्यान वर्ष 2004 में खोला गया था। उस समय सैयद सिब्ते रजी गवर्नर थे। इस उद्यान में 400 किस्म के 17 हजार से अधिक गुलाब हैं। परिसर में कृत्रिम ऑक्टोपस, पहाड़-झरने और दीवारों पर बने सोहराय पेंटिंग्स आकर्षण के केंद्र हैं। बच्चों के खेलने के लिए चिल्ड्रेन पार्क भी है। परिसर में मौसमी फूलों की भरमार है। पीला बांस सहित रुद्राक्ष, कल्पतरू आदि के पेड़, आर्किड गार्डेन, स्ट्रॉबेरी, संतरा, मौसम्मी, सेव, चीकू, काजू, जामुन, कपूर, तेजपत्ता, लेमन ग्रास, गुलमर्ग, चंदन, लौंग, कबाबचीनी, दालचीनी, इलाइची आदि के पेड़ हैं।

    फूलो झानो उद्यान, नौ म्यूजिकल फाउंटेन, महात्मा गांधी औषधी उद्यान और गुरु गोविंद सिंह वाटिका स्थित तालाब में मछलियां आकर्षण के केंद्र हैं। उद्यान में अकबर गार्डेन, बुद्ध गार्डेन, अशोका, मूर्ति गार्डेन आदि देखने लायक हैं। विदेशों से मंगाये गये फूल सहित भारत-पाकिस्तान युद्ध में उपयोग में लाये गये टैंक, बड़ा चरखा, शहीद स्थल आदि आकर्षण का केंद्र हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, झारखंड में 346 इंस्पेक्टर का तबादला
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी आज ओडिशा और कल असम को देंगे परियोजनाओं की सौगात
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची के अपार्टमेंट में गार्ड की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

      December 31, 2025

      हजारीबाग जेपी कारा से तीन कैदी फरार

      December 31, 2025

      लातेहार में दहशत: तुबेद कोलियरी के कांटा घर पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

      December 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के अपार्टमेंट में गार्ड की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव
      • हजारीबाग जेपी कारा से तीन कैदी फरार
      • लातेहार में दहशत: तुबेद कोलियरी के कांटा घर पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
      • JSSC-CGL : सीएम हेमंत सोरेन ने 1910 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र
      • पेसा कानून की मूल भावना के खिलाफ है राज्य सरकार की नियमावली : रघुवर दास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version