सरकार की जनता के बीच मौजूदगी नहीं
सरकार ने ग्राम सभा की तिलांजलि दे दी
आजसू की संकल्प सभा सह मिलन समारोह
लातेहार। आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राजनेताओं का उद्देश्य राज्य का दोहन नहीं, बल्कि उनका उद्देश्य राज्य का नवनिर्माण होना चाहिए। झारखंड में सरकार अपनी मौजूदगी का अहसास जनता को नहीं करा पायी है। लोगों की भावनाओं का सम्मान नहीं कर पाने वाली सरकार जनता के साथ न्याय नहीं कर सकती और न ही राज्य को आगे ले जा सकती है। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो लातेहार विधानसभा अंतर्गत जालिमखुर्द जगतारनपुर, बाजारटांड में आयोजित संकल्प सभा सह मिलन समारोह में बोल रहे थे। मौके पर राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष उषा देवी यादव समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सुदेश महतो ने कहा कि सरकार ने ग्राम सभा की तिलांजलि दे दी है। जमीन के नीचे की खनिज संपदा पर सबकी नजर है, पर जमीन के ऊपर के लोगों की चिंता किसी को नहीं है। हर सुविधा शहर को पहले और गांव को बाद में मिली है। लातेहार को लेकर कहा कि राजनीति में आने का मकसद जगह भरना नहीं, लातेहार की किस्मत बदलने वाला प्रतिनिधि चाहिए। लातेहार जिले के विकास के लिए किसी के पास रोडमैप नहीं। अधिकारी भी यहां नहीं रहना चाहते हैं। लातेहार तो नक्शे पर है, लेकिन लातेहारवासियों का दर्द इस नक्शे पर नहीं है।
रविदास के समर्पण को अपनाने की जरूरत
सुदेश कुमार महतो ने संत रविदास जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने कठिन श्रम को बहुत महत्व दिया था। उनके गुणों को हमें अपनाने की जरूरत है। समाज कल्याण में उनके द्वारा किये गये कार्यों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।
इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, सुबोध प्रसाद, नीरू शांति भगत, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, अमित पांडेय, अनिता साहू, सतीश कुमार, बिकेश शुक्ला, अंजू महली, ओम भारती, इम्तियाज अहमद नाजमी, उमेश सिंह भोक्ता, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



