रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का सचिव बनाया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और संयुक्त सचिव, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग सुधीर कुमार गुप्ता को स्थानांतरित करते हुये झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version