Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»एक प्रगतिशील लोकप्रिय सरकार को अपदस्थ करने के लिए रची गयी साजिश: सुप्रियो भट्टाचार्य
    झारखंड

    एक प्रगतिशील लोकप्रिय सरकार को अपदस्थ करने के लिए रची गयी साजिश: सुप्रियो भट्टाचार्य

    adminBy adminFebruary 6, 2024Updated:February 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा एवं इडी के गठजोड़ की कलई खुलने के डर से आज एक नयी कहानी गढ़ी, पात्र चुने गए, तिथियां चुनि गयी

    रांची। झामुमो के केंद्रीय महासचिव प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड विधान सभा का विशेष सत्र के सत्रावसान के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के मुलवासी-आदिवासी-दलित-शोषित-अल्पसंख्यक एवं युवाओं के हृदय सम्राट हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के लिए एवं एक प्रगतिशील लोकप्रिय सरकार को अपदस्थ करने के लिए रची गयी साजिश,

    जिसे केंद्रीय जांच एजेंसी इडी के द्वारा रूपान्तरित किया, उसे अपने वक्तव्यों के माध्यम से सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि श्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व में बनी राज्य की नयी सरकार के विश्वास मत में चर्चा करते हुए जब हम सब के नेता हेमंत सोरेन ने यह स्पष्ट किया कि उनकी गिरफ्तारी साजिशन की गयी है एवं आधार विहीन है, उनके स्पष्ट वक्तव्य ने भाजपा एवं इडी के गठजोड़ की कलई खुलने के डर से आज एक नयी कहानी गढ़ी, पात्र चुने गए, तिथियां चुनि गयी, आखिर जब सत्र चल रहा था और सदन में माननीय सदस्य के रूप में बाबूलाल जी उपस्थित थे,

    तो यह बात उन्होंने सदन में क्यों नहीं की। क्या वो भूल गये की कल जब हेमंत जी ने भाजपा को ललकारते हुए कहा था कि कथित साढ़े आठ एकड़ की जमीन का दस्तावेज सदन में पटक कर दिखाओ तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, तब उनको क्या डर सता रहा था की रात भर जग कर इडी के अधिकारियों के साथ बैठ कर इस तरह की कहानी गढ़ी। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान नेता, प्रतिपक्ष ने उन्हें बोलने का मौका तक नहीं दिया, क्योकि वो जानते थे कि बाबूलाल जी सदन में असत्य बोलेंगे एवं उनके वक्तव्य पर कार्रवाई भी हो सकती थी,

    इसलिए उन्हें बोलने का मौका तक नहीं दिया। क्योंकि नेता प्रतिपक्ष को मालूम है कि बाबूलाल जी के नेतृत्व में निर्वाचित हो कर आने के बाद उनके राजनैतिक फरेब, असत्य एवं भयादोहन कर लाभ लेने का चरित्र है और छ: माह में ही झारखंड विकास मोर्चा को छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को यह आभाश तब हुआ जब उन्हें झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया। तत्पश्चात अपने इस भूल को सुधारने के लिए उनके द्वारा दीक्षित अमर कुमार बाउरी को नेता प्रतिपक्ष बनाया,ताकि झूठ का काट बड़ा झूठ से किया जा सके। आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने पक्ष में दिये गये समय का उपयोग करते हुए अपने सबसे वरिष्ठ आदिवासी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा को बोलने के लिए अधिकृत किया तो वो अपने आत्मग्लानी से अपना वक्तव्य नहीं दिये, क्योंकि उन्होंने पश्चाताप करने के लिए आदिवासी जनमानस के विरूद्ध नहीं जाने का निर्णय लिया।

    भारतीय जनता पार्टी के एक प्रखर प्रवक्ता भानु प्रताप शाही ने अपने वक्तव्य के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इसलिए मुख्यमंत्री बन पाए क्यों कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान राम को लाए हैं और तब से राम राज्य की प्रतिष्ठा हुई है। भानु जी ने यह भी कहा कि वो भगवान राम को बधाई देते हैं एवं शुभकामना व्यक्त करते हैं। साम्प्रदायिक फूहड़ता वाले माननीय विधायक को माननीय राज्यपाल के अभिभाषण पर पाकिस्तान भी याद आया। बाबूलाल जी इतना ही बेखबर हैं कि जब विश्वास मत के दौरान कल आजसू के द्वारा सीजीएल प्रश्न-पत्र लिक का मामला उठाया गया, उसी वक्त सदन में मुख्यमंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि वो इसे गम्भीरता से लेते हैं और इस पर त्वरित जांच करेंगे तथा सदन समाप्ति के पश्चात उन्होंने एसआईटी का गठन करने का आदेश पारित किया।

    उन्होंने कहा कि बाबूलाल जी भूल गए थे कि उनके कार्यकाल में प्रथम और द्वितिय जेपीएससी चयन प्रक्रिया में किस प्रकार का भ्रष्टाचार हुआ एवं उनके निकटतम तत्कालिन जेपीएससी अध्यक्ष सहित सदस्यों को जेल जाना पड़ा। जिस पर अभी तक कोर्ट में मामला चल रहा है। बाबूलाल जी एकमुश्त यह भी बताएं कि अपने सहयोगी साथी गोड्डा सांसद श्री निशिकांत दूबे के साथ मिल कर देश के कितने आदिवासी-मूलवासी- दलित-अल्पसंख्यक आवाज की हत्या करना चाहते हैं।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविकास का खाका हेमंत बाबू ने खींचा था, उस पर ही काम आगे बढ़ेगा: चम्पाई सोरेन
    Next Article झारखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version