20 साल से संगठन में था एक्टिव
मुकेश सिंह/ रूपेश अग्रवाल
लातेहार। झारखंड में माओवादी उग्रवादियों के विरुद्ध झारखंड पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर के द्वारा संयुक्त अभियान लातेहार जिला में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले 20 सालों से भापका माओवादी में सक्रिय भूमिका निभाने वाले दस लाख रुपये के इनामी सक्रिय जोनल कमांडर कल्टू उर्फ मोजिंदर उर्फ लालदीप उर्फ कार्तिक गंझू पिता भोला गंझू ने शनिवार को झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति नई दिशा से प्रभावित होकर एसपी कार्यालय में जिले के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद बुके व शॉल देकर कल्टू उर्फ मोजिंदर उर्फ लालदीप उर्फ कार्तिक गंझू का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी ने कहा कि हिंसा के रास्ता छोड़कर कल्टू उर्फ मोजिंदर उर्फ लालदीप उर्फ कार्तिक गंझू ने मुख्यधारा से जुड़ने के लिए आत्मसमर्पण किया है। वह अपने परिवार के साथ इज्जत और सम्मान के साथ जीना चाहता है। इसलिए उसने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ने का निश्चय किया है। आगे उन्होंने कहा कि लगातार जिला पुलिस के द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रही है। जिससे पुलिस को कई उपलब्धि भी मिली हैं। उन्होंने अन्य नक्सली संगठन के उग्रवादियों को भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली कल्टू उर्फ मोजिंदर उर्फ लालदीप उर्फ कार्तिक गंझू बूढ़ा पहाड़ में काफी सक्रिय रहा है। वहां आॅक्टोपस अभियान चलाने के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। उन्होंने कहा कि कार्तिक ने आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर पुलिस के समक्ष आत्मसर्पण करने का निर्णय लिया है। इस नीति में सरकार द्वारा जो भी सुविधा मिलने वाली है उसे मुहैया कराया जायेगा। कल्टू उर्फ मोजिन्दर उर्फ लालदीप उर्फ कार्तिक गंझू को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने में उनका परिवार अहम योगदान रहा।
कई मामले दर्ज हैं लालदीप पर
आत्मसमर्पण करने वाला भाकपा माओवादी के सक्रिय जोनल कमांडर कल्टू उर्फ मोजिंदर उर्फ लालदीप उर्फ कार्तिक गंझू पर कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह बूढ़ा पहाड़ में छोटू खरवार व अरविंद के साथ कार्य कर चुका है। लगभग बीस वर्ष पहले कल्टू उर्फ मोजिंदर उर्फ लालदीप उर्फ कार्तिक गंझू ने 2005 में भाकपा माओवादी में अजय यादव के दस्ते में शामिल हुआ था। तब से वह कई घटनाओं का अंजाम दे चुका है। उस पर बालूमाथ, बारियातू व औरंगाबाद में आठ अपराधिक मामले दर्ज हैं।
खेती-बाड़ी करना चाहता है लालदीप
आत्मसमर्पण करने वाला कल्टू उर्फ मोजिंदर उर्फ लालदीप उर्फ कार्तिक गंझू ने बताया कि वह मुख्यधारा में लौट कर खेती बाड़ी का घर परिवार के साथ रहना चाहता है। उसने कहा कि जो लोग मुख्यधारा से भटक गये हैं, आत्मसमर्पण कर सरकार के पॉलिसी का लाभ उठायें।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



