Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भाजपा की रेखा गुप्ता आज संभालेंगी दिल्ली की बागडोर, रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह
    देश

    भाजपा की रेखा गुप्ता आज संभालेंगी दिल्ली की बागडोर, रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में नई सरकार के भव्य और दिव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रेखा गुप्ता आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर में होगा। भाजपा नेता रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

    50 वर्षीय रेखा गुप्ता ने विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराया था। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में 19 फरवरी की शाम केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में आमराय से भाजपा विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। वह पहली बार विधायक बनीं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी।

    विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की कि रेखा गुप्ता को आमराय से विधायक दल का नेता चुना गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने रविशंकर प्रसाद, ओमप्रकाश धनखड़ और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व अन्य नेताओं के साथ उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

    देररात उपराज्यपाल सक्सेना की तरफ से एक्स पोस्ट में कहा गया कि रेखा गुप्ता का दावा स्वीकार करते हुए उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के शासन पर विराम लगाते हुए दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। कुछ विशिष्ट मेहमानों समेत करीब 50,000 लोगों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने की संभावना है। रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजधानी के मध्य, उत्तर और नई दिल्ली क्षेत्र में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। रेखा गुप्ता अब तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी के बाद देश की दूसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।

    रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा में हुआ है। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि स्नातक हैं। विधायक दल की बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव किया। बैठक में पार्टी के सभी 48 विधायक मौजूद रहे।

    विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली के प्रत्येक नागरिक के कल्याण, सशक्तीकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगी। रेखा गुप्ता ने एक्स पर कहा, ”मैं दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपके इस भरोसे और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा और नई प्रेरणा दी है। रेखा गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआपराधिक घटनाओं पर आक्रोश, बंद रहा हैदरनगर बाजार
    Next Article झारखंड जगुआर का 17वां स्थापना दिवस 21 को
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई

      May 15, 2025

      पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ

      May 15, 2025

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version