रांची। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भी शनिवार को पेश किये गये आम बजट में झारखंड की पूर्ण उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस बार भी केंद्रीय बजट में झारखंड के साथ धोखा हुआ है, क्योंकि इस राज्य में चुनावी जनादेश भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ गया है। इसलिए इस राज्य को कुछ नहीं मिला। राकेश सिन्हा ने कहा कि राज्य से 12 सांसद और दो मंत्री हैं, उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने झारखंड को क्या दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर झारखंड की जनता को धोखा दिया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version