Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»काठमांडू में हिंदू स्वयंसेवक संघ की संस्कृति ज्ञान परीक्षा में दस हजार से अधिक छात्र बने सहभागी 
    दुनिया

    काठमांडू में हिंदू स्वयंसेवक संघ की संस्कृति ज्ञान परीक्षा में दस हजार से अधिक छात्र बने सहभागी 

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। हिंदू स्वयंसेवक संघ की वार्षिक रूप से आयोजित की जाने वाली स्वामी विवेकानंद संस्कृति ज्ञान परीक्षा में इस वर्ष शुक्रवार को दस हजार से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया है। काठमांडू के सैनिक मंच टुंडीखेल के परेड ग्राउंड में आयोजित इस संस्कृति ज्ञान परीक्षा में काठमांडू वैली के 500 विद्यालयों के दस हजार छात्रों ने सहभागिता की। कार्यक्रम विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया।

    इस संबंध में संघ के राष्ट्रीय संघचालक कल्याण कुमार तिमिल्सीना ने बताया कि संस्कृति ज्ञान परीक्षा में स्कूली छात्रों की अभिरुचि हर वर्ष बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जहां 8 हजार छात्र इसमें सहभागी हुए वहीं इस वर्ष दस हजार से अधिक छात्रों की सहभागिता रही। उन्होंने यह भी बताया कि संघ के प्रयास से देश में एक ऐसी पीढ़ी तैयार हो रही है जो नियमति कोर्स की पढ़ाई के अलावा अपने देश और धर्म के बारे में, अपने इतिहास और भूगोल के बारे में, अपने धर्म और संस्कृति के बारे में, अपने महापुरुषों और ऋषि-संतों के बारे में ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं।

    संघ के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए नेपाल के प्रसिद्ध सामाजिक अभियंता उज्जवल विक्रम थापा ने कहा कि जिस तरह से हमारे समाज में पश्चिमी जगत का संस्कार और शिक्षा प्रणाली हावी हो रही है। ऐसे में हिन्दू स्वयंसेवक संघ की तरफ से किया जा रहा यह प्रयास अपने आप में प्रशंसनीय है। आज के इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ फर्राटेदार अंग्रेजी बोल लेना ही शिक्षा और सफलता का आधार नहीं हो सकता है। जब तक विद्यार्थियों में अपने देश, अपने धर्म, अपनी संस्कृति और अपने इतिहास के बारे में जानकारी नहीं होगी तब तक सभी शिक्षा व्यर्थ ही है।

    इस आयोजन में काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर जिले के 500 विद्यालयों की सहभागिता रही। सभी छात्रों को एक महीने पूर्व ही संस्कृति ज्ञान से संबंधित पुस्तकें वितरित की जा चुकी थीं। परेड ग्राउंड में उपस्थित छात्रों को प्रश्नपत्र देने के बाद आधे घंटे का समय दिया गया था। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल-भारत के बीच 6480 मेगावाट क्षमता की पंचेश्वर परियोजना को लेकर बनी सहमति
    Next Article दक्षिण कोरिया में होटल के निर्माणाधीन हिस्से में आग लगी, छह की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए

      June 19, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा

      June 19, 2025

      बांग्लादेश में मादक पदार्थ तस्करों ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मारी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात
      • केदारनाथ में नजर आया हिम तेंदुआ
      • किसान को ठगने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version