Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»‘भारत वैश्विक प्रगति में सामाजिक विकास आयोग के हर कदम पर साथ’ 
    दुनिया

    ‘भारत वैश्विक प्रगति में सामाजिक विकास आयोग के हर कदम पर साथ’ 

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने न्यूयार्क में दुनिया के सामने रखा भारत का दृष्टिकोण
    न्यूयॉर्क। भारत की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि भारत ने गरीबी, कुपोषण और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े मुद्दों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। दुनिया में सतत विकास के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में भी अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने यह विचार यहां 10 फरवरी से आयोजित पांच दिवसीय सामाजिक विकास आयोग (सीएसओसीडी) के 63वें सत्र में मंगलवार को व्यक्त किए। इस सत्र में फ्रांस, तुर्किये, सऊदी अरब और स्वीडन के मंत्रियों सहित 49 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक प्रगति में सामाजिक विकास आयोग के हर कदम पर साथ है। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय ने सावित्री ठाकुर के संबोधन का ब्योरा जारी किया है।

    सावित्री ठाकुर ने मंत्रिस्तरीय मंच पर भारत का दृष्टिकोण दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि भारत का दृढ़ मत है कि इस मामले में कोई भी पीछे न छूटे। 1995 के कोपेनहेगन सामाजिक विकास शिखर सम्मेलन के बाद से भारत ने गरीबी, कुपोषण और सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया और महत्वपूर्ण प्रगति की है। आज का भारत ग्‍लोबल साउथ के लिए मॉडल बन चुका है। भारत सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के दृष्टिकोण से आगे बढ़ रहा है। भारत ने जैम ट्रिनिटी नीति (जन धन, आधार, मोबाइल) जैसी पहल के माध्यम से, वंचित समुदायों, महिलाओं, दिव्‍यांगजनों और बुजुर्गों के लिए वित्तीय समावेशन हासिल किया है।

    उन्होंने कहा कि भारत ने लैंगिक डिजिटल विभाजन को समाप्‍त करने के लिए व्‍यापक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा मिला है। इसने स्टार्ट-अप से लेकर स्केलेबल व्यवसायों तक लाखों महिला उद्यमियों को सशक्त बनाया है। भारत विकास के लिए 2030 एजेंडे पर प्रगति को गति देने की दिशा में कार्य कर रहा है। प्रमुख प्राथमिकता महिलाओं की कार्यबल भागीदारी को बढ़ाना है। भारत के मजबूत सामाजिक सुरक्षा मॉडल में 26 सप्ताह का सवैतनिक मातृत्व अवकाश, 37.5 मिलियन माताओं के लिए मातृत्व लाभ, वन स्टॉप सेंटरों का विशाल नेटवर्क और एक एकीकृत राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन शामिल है। इसके अलावा, भारत की प्रारंभिक बचपन देखभाल, पोषण और शिक्षा पहल से 100 मिलियन से अधिक बच्चे, माताएं और किशोर लड़कियां लाभान्वित हो रही हैं।

    सावित्री ठाकुर ने कहा कि भारत के अधिकार आधारित दृष्टिकोण ने महिलाओं और वंचित समुदायों के जीवन को बदल दिया है। गरीबों के लिए 40 मिलियन से अधिक घर बनाए गए हैं। महिलाएं इनकी या तो एकमात्र या संयुक्त मालिक हैं। लगभग 100 मिलियन महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है। भारत वैश्विक प्रगति में तेजी लाने और सभी के लिए न्यायपूर्ण विश्व की दिशा में आयोग के प्रयासों का समर्थन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल-भारत के बीच ट्रांसमिशन लाइन पर सहमति
    Next Article रामलला मंदिर अयोध्या के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास बृह्मलीन, एसजीपीजीआई लखनऊ में ली अंतिम सांस
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version