Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»भारत निवेश और व्‍यापार सुविधा को बढ़ावा देने के लिए ‘ईएफटीए डेस्क’ की करेगा स्थापना 
    बिजनेस

    भारत निवेश और व्‍यापार सुविधा को बढ़ावा देने के लिए ‘ईएफटीए डेस्क’ की करेगा स्थापना 

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के साथ व्यापार, निवेश और व्यवसाय सुविधा को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित मंच ‘ईएफटीए डेस्क’ की स्थापित कर रहा है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ईएफटीए ब्लॉक के साथ मिलकर सोमवार को भारत मंडपम में इसका उद्घाटन करेंगे।

    वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ईएफटीए ब्लॉक के साथ नई दिल्ली के भारत मंडपम में ईएफटीए डेस्क का उद्घाटन करेंगे। ईएफटीए ब्लॉक का प्रतिनिधित्व स्विस स्टेट सेक्रेटरी हेलेन बुडलिगर आर्टिडा, नॉर्वे के व्यापार एवं उद्योग राज्य सचिव टॉमस नोरवोल, आइसलैंड के स्थायी सचिव मार्टिन आइजोलफसन, लिकटेंस्टीन के विदेश, शिक्षा एवं खेल मंत्री डॉमिनिक हस्लर, ईएफटीए सचिवालय के उप महासचिव मार्कस श्लेगनहोफ और ईएफटीए सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी डेविड स्वेनभॉर्नसन करेंगे।

    भारत और ईएफटीए देशों की 100 से अधिक कंपनियां बिजनेस राउंडटेबल में भाग लेंगी। भारत-ईएफटीए समर्पित डेस्क भारत में विस्तार करने की इच्छुक ईएफटीए कंपनियों के लिए एक केंद्रीकृत सहायता व्‍यस्‍था के रूप में कार्य करेगा। यह बाजार की जानकारी और विनियामक मार्गदर्शन, व्यापार मिलान और भारत की नीति और निवेश परिदृश्य को समझने में सहायता प्रदान करेगा। इस अवसर पर उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और वाणिज्य विभाग (डीओसी) के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे और ईएफटीए देशों के साथ मजबूत आर्थिक भागीदारी के लिए भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित करेंगे।

    उल्‍लेखनीय है‍ कि भारत और चार यूरोपीय देशों के ईएफटीए ने व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने के लिए 10 मार्च, 2024 को एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते को आधिकारिक तौर पर व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) कहा जाता है, जिसके इस साल के अंत तक लागू होने की उम्मीद है। यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के सदस्य आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 434 अंक टूटा
    Next Article विक्रांत मैसी ने पहली बार दिखाया अपने बेटे का चेहरा
    shivam kumar

      Related Posts

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

      August 12, 2025

      मामूली बढ़त के साथ लिस्ट होने के बाद उछले पार्थ इलेक्ट्रिकल्स के शेयर

      August 11, 2025

      सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

      August 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुर्गा पूजा के लिए भूमिपूजन 16 अगस्त को
      • लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
      • पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      • पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
      • एमजीएम अस्पताल के डिमना स्थानांतरण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version