Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»राष्ट्रपति जरदारी ने बीजिंग में चीन के प्रधानमंत्री कियांग से की मुलाकात
    दुनिया

    राष्ट्रपति जरदारी ने बीजिंग में चीन के प्रधानमंत्री कियांग से की मुलाकात

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद/बीजिंग। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने आज बीजिंग में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग से मुलाकात की।

    राष्ट्रपति सचिवालय ने इस्लामाबाद में जारी बयान में कहा गया कि उच्चस्तरीय बैठक ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में हुई। दोनों पक्षों ने नवीकरणीय ऊर्जा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे और कृषि में गहन सहयोग पर जोर देते हुए सीपीईसी 2.0 को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया। चर्चा का उद्देश्य साझा आर्थिक प्रगति में तेजी लाना और दोनों देशों के बीच आम समृद्धि को बढ़ावा देना था।

    द न्यूज इंटरनेशनल की खबर के अनुसार, जरदारी और कियांग ने द्विपक्षीय व्यवसाय और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा की। राष्ट्रपति जरदारी ने चीन-पाकिस्तान की स्थायी और गहरी जड़ों वाली “ऑल-वेदर स्ट्रैटेजिक को-ऑपरेटिव पार्टनरशिप” के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की पाकिस्तान की प्रतिबद्धता दोहराई। इस उच्चस्तरीय बैठक में राष्ट्रपति जरदारी के अलावा उपप्रधान मंत्री इशाक डार और मुख्यमंत्री (सिंध) मुराद अली शाह भी मौजूद रहे।

    बैठक में कई एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर राष्ट्रपति जरदारी पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर मंगलवार को बीजिंग पहुंचे हैं। जरदारी की कल बीजिंग में अपने समकक्ष जिनपिंग से मुलाकात हो चुकी है। जरदारी ने मंगलवार को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति के अध्यक्ष झाओ लेजी से भी मुलाकात की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘छावा’ का नया गाना ‘आया रे तूफान…’ रिलीज
    Next Article श्रीलंका सुप्रीम कोर्ट पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे की याचिका पर 19 मार्च को करेगा विचार
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version