रांची। राज्य भर में इन दिनों माैसम के तापमान में उतार चढाव जारी है। कभी तापमान में गिरावट हो रही है तो कभी तापमान बढ जा रहा है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। इससे लोगों को सर्दी, खांसी और बुखार की भी शिकायतें मिल रही हैं। रविवार को भी मौसम का यही रूख देखने को मिला और तापमान में मामूली उतार चढाव दर्ज किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से तापमान में बढोत्तरी होगी। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 33.4 डिग्री,जबकि सबसे कम तापमान चतरा में 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम 30.4 और 10.4, डालटेनगंज में 28.9 और 8.5, बोकारो में 28.1 और 9.1, चाईबासा में 33.3 और 9.6, देवघर में 26.7 डिग्री और न्यूनतम 10.3 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।