जमशेदपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा शनिवार को प्रस्तुत किये गये आम बजट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि यह बजट देश की आम जनता के हित वाला बजट है। बजट पेश किये जाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जमशेदपुर घोड़ाबांदा स्थित अपने आवास में उन्होंने बातचीत के दौरान कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है।
वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जो बजट प्रस्तुत किया गया है, वह काफी सराहनीय है। पूर्व मंत्री ने कहा है कि यह बजट देश की आम जनता को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस बजट से सभी वर्गों को लाभ मिलेगा। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार को प्राथमिकता दी गयी है, जबकि गंभीर बीमारी के लिए उपयोगी दवा पर रियायत भी की गयी। यह बजट भारत की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करेगा।