जमशेदपुर। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जमशेदपुर में आतंकी साजिश के आरोप में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई कपाली थाना क्षेत्र में अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक घर पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई। संदिग्धों पर प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के स्लीपर सेल से जुड़े होने का शक है।

सूत्रों के अनुसार, स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई छापेमारी में दोनों को हिरासत में लिया गया और प्रारंभिक पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। हालांकि, अभी तक किसी एजेंसी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। खुफिया इनपुट के मुताबिक, जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में लगभग 18 स्लीपर सेल सक्रिय हो सकते हैं, जो पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से जुड़े हैं।

इसी कड़ी में, इंटरपोल ने जमशेदपुर के आजादनगर निवासी अर्शियान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है, जिस पर विदेश से नेटवर्क चलाने का आरोप है। उसका भाई जीशान पहले से ही दिल्ली पुलिस की हिरासत में है। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version