हजारीबाग। झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत 23 फरवरी को हुए मतदान की मतगणना शुक्रवार 27 फरवरी सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। हजारीबाग में प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रशासनिक टास्क फोर्स को सक्रिय कर दिया गया है और मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग के कई वार्डों के नतीजे सामने आ चुके हैं। वार्ड 20 में पमिता सिन्हा ने जीत दर्ज की है। वार्ड 21 से वसीम खान उर्फ टिंकू खान विजयी घोषित किए गए हैं। वार्ड 27 में सोनी क्षेत्री कृष्णा ने बाजी मारी है, जबकि वार्ड 15 की जनता ने अन्सिका प्रिया को जीत दिलाई है।

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रवेश और निकास द्वारों पर सख्त जांच की जा रही है। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को मतगणना केंद्र में जाने की अनुमति नहीं है। प्रशासन का उद्देश्य है कि मतगणना पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो।

मिली जानकारी के अनुसार दोपहर तक हजारीबाग के अधिकांश वार्डों के परिणाम स्पष्ट हो जाने की उम्मीद है। लोगों और प्रत्याशियों के बीच उत्सुकता चरम पर है। शेष वार्डों के नतीजों का इंतजार है, जो जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version