चतरा। झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत चतरा नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड 1 से 7 तक के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। नतीजों के बाद शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार वार्ड 1 से राकेश कुमार ने जीत दर्ज की है। वार्ड 2 से ऋतिका कुमारी (पति राजा सिन्हा) विजयी रहीं। वार्ड 3 से मो नेहाल, वार्ड 4 से पार्वती देवी (पति अजय यादव), वार्ड 5 से रिंकू देवी (पति पिंटू सिंह), वार्ड 6 से दीपक कुमार वर्मा उर्फ दीपू वर्मा और वार्ड 7 से पूनम कुमारी (पति सौरभ अग्रवाल) ने बाजी मारी। परिणाम आते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवनिर्वाचित पार्षदों ने जनता का आभार जताते हुए क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही।
वहीं कोडरमा जिले के डोमचांच नगर पंचायत में भी वार्ड 1 से 7 तक की मतगणना पूरी हो चुकी है। वार्ड 1 से रंजीत साव, वार्ड 2 से सुनीता देवी, वार्ड 3 से गुड़िया देवी, वार्ड 4 से अजय साव, वार्ड 6 से शिवा सिंह और वार्ड 7 से मंजू देवी विजयी घोषित हुए हैं। वार्ड 5 में किसी कारणवश चुनाव संपन्न नहीं हो सका। परिणामों के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है और समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।
इधर गढ़वा नगर परिषद के अध्यक्ष पद का शुरुआती रुझान भी सामने आ गया है। झामुमो से बगावत कर चुनाव लड़ रहीं मासूम खान बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे स्थान पर बीजेपी समर्थित अलख नाथ पांडेय, तीसरे पर दौलत सोनी और चौथे स्थान पर झामुमो के संतोष केशरी चल रहे हैं। गढ़वा के वार्ड 2 से गुलशन आरा, वार्ड 4 से हिरालाल गोंड़, वार्ड 5 से अंजू केसरी, वार्ड 6 से घनश्याम उर्फ पुतूल और वार्ड 7 से विनोद प्रसाद उर्फ करीमन बघेल विजयी हुए हैं।
झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026, चतरा नगर परिषद परिणाम, डोमचांच नगर पंचायत नतीजे, गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष रुझान, वार्ड चुनाव विजेता सूची



