रांची। झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए 23 फरवरी को हुए मतदान की मतगणना जारी है। राज्य के 48 नगर निकायों के परिणाम सामने आने लगे हैं। शनिवार तक आए परिणामों में भाजपा ने सबसे अधिक सीटों पर बढ़त बनाई है। कई निकायों में झामुमो समर्थित प्रत्याशियों को भी जीत मिली है, जबकि कांग्रेस को इस चुनाव में निराशा हाथ लगी है। हुसैनाबाद नगर पंचायत में बसपा समर्थित प्रत्याशी ने भी जीत दर्ज की है।

भाजपा का दमदार प्रदर्शन, कई निकायों में जीत

राज्य के 48 नगर निकायों के हुए चुनाव में भाजपा ने बढ़त बनाई है। इस बार गैर दलगत चुनाव हुआ था, लेकिन लगभग सभी दलों ने प्रत्याशियों को समर्थन दिया था। नगर निगम में महापौर पद की बात करें तो अरविंद कुमार राणा हजारीबाग नगर निगम के महापौर निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सरफराज अहमद को 5189 वोटों से हराया। रांची नगर निगम में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सह पूर्व महापौर रमा खलखो से 13,511 वोटों से आगे चल रही हैं।

वहीं, धनबाद में पूर्व विधायक संजीव सिंह दूसरे राउंड में लगभग 10 हजार मतों से आगे हैं। नगर परिषद निर्वाचन क्षेत्रों में आशीष कुमार सोनी गढ़वा में अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने संतोष कुमार केशरी को 3411 वोटों से हराया। अनिल उरांव लोहरदगा नगर परिषद के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने पावन एक्का को 786 वोटों से हराया। शकुंतला उरांव गुमला नगर परिषद की अध्यक्ष बनी हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 3168 वोटों से हराया।

खूंटी नगर परिषद में रानी टूटी ने मनोनीत बोदरा को 3879 वोटों के अंतर से हराया। गोड्डा नगर परिषद में सुशील रमानी ने कामरान अशरफी को 251 वोटों के मामूली अंतर से हराया। पाकुड़ नगर परिषद में सबरी पाल ने शेख सेलिना को 2353 वोटों से हराया। मिहिजाम नगर परिषद में जयश्री ने कविता देवी को 3533 वोटों से हराया। चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर झामुमो समर्थित नितिन प्रकाश ने जीत हासिल की। उन्होंने रमेश खिरवार को 504 वोटों से हराया।

नगर पंचायतों के परिणाम

नगर पंचायतों के परिणामों की बात करें तो महागामा नगर पंचायत में प्रबोध सोरेन ने राकेश सोरेन को 536 वोटों से हराया। हरिहरगंज नगर पंचायत में कुमारी शीला चौधरी ने आशा कुमारी को 4977 वोटों के बड़े अंतर से हराया। बंशीधर नगर नगर पंचायत में साधना देवी ने लता देवी को 311 वोटों से हराया।

लातेहार नगर पंचायत में महेश सिंह ने बिलासी टोपनो को 985 वोटों से हराया। डोमचांच नगर पंचायत में उमेश वर्मा ने पप्पू मेहता को 925 वोटों से हराया। जामताड़ा नगर पंचायत में आशा गुप्ता ने रीना कुमार को 974 वोटों से हराया। कोडरमा नगर पंचायत में साजिद हुसैन ने राजेश सिंह को 1329 वोटों से हराया।

बड़की सरैया नगर पंचायत में शोभा देवी ने सुनीता देवी को 721 वोटों से हराया। धनवार नगर पंचायत में विनय संथालिया ने रोबिन कुमार को 1498 वोटों से हराया। मंझिआंव नगर पंचायत में सुमित्रा देवी ने मारुतनंदन सोनी को 1325 वोटों से हराया। छत्तरपुर नगर पंचायत में अरविंद कुमार गुप्ता ने मोहन कुमार को 4054 वोटों से हराया। हुसैनाबाद नगर पंचायत में बसपा समर्थित अजय भारती ने ऊषा देवी को मात्र 60 वोटों के अंतर से हराया।

रांची नगर निगम चुनाव परिणाम: 14 वार्डों के विजेताओं की सूची जारी

रांची नगर निगम में मेयर पद पर रोशनी खलखो 13,511 वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें 44574 वोट मिले हैं, जबकि रमा खलको को 31063 वोट मिले हैं। अब तक 14 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं:

    • वार्ड 1: नकुल तिर्की विजयी

    • वार्ड 2: सविता कच्छप विजयी

    • वार्ड 4: अमित मुंडा विजयी

    • वार्ड 7: मीनू देवी विजयी

    • वार्ड 8: किरण खलखो विजयी

    • वार्ड 9: प्रीति रंजन विजयी

    • वार्ड 10: संगीता देवी विजयी

    • वार्ड 13: पवन तिर्की विजयी

    • वार्ड 14: अंजू देवी विजयी

    • वार्ड 19: गीता कुमारी विजयी

    • वार्ड 20: सुनील यादव विजयी

    • वार्ड 21: मो. एहतेशाम विजयी

    • वार्ड 22: मो. असलम विजयी

    • वार्ड 25: सुषमा राज विजयी

    • वार्ड 26: प्रदीप कुमार विजयी

    • वार्ड 27: बबली सोनी विजयी

    • वार्ड 29: सुनील यादव विजयी

    • वार्ड 31: नीरज कुमार विजयी

    • वार्ड 33: कुमुद कुमारी झा विजयी

    • वार्ड 37: परमेश्वर सिंह विजयी

    • वार्ड 38: अवधेश ठाकुर विजयी

    • वार्ड 39: शीला देवी विजयी

    • वार्ड 40: सुचिता रानी राय विजयी

    • वार्ड 41: नीलम चौधरी विजयी

    • वार्ड 42: ममता देवी विजयी

    • वार्ड 44: परमजीत सिंह विजयी

    • वार्ड 48: अमित मिंज विजयी

    • वार्ड 49: जमीला खातून विजयी

हजारीबाग नगर निगम के सभी 36 वार्डों का परिणाम घोषित

हजारीबाग नगर निगम के सभी 36 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं:

  • वार्ड 1: साजीदा खातून विजयी

  • वार्ड 2: निकहत यास्मीन विजयी

  • वार्ड 3: विजय प्रसाद विजयी

  • वार्ड 4: अनिल प्रसाद विजयी

  • वार्ड 5: रेखा सिंह विजयी

  • वार्ड 6: रिंकू वर्मा विजयी

  • वार्ड 7: रीता नाथ विजयी

  • वार्ड 8: अनिता गुप्ता विजयी

  • वार्ड 9: बैजनाथ राम विजयी

  • वार्ड 10: पाकिजा खातून विजयी

  • वार्ड 11: मुरमई चाकी विजयी

  • वार्ड 12: निशा सिन्हा विजयी

  • वार्ड 13: विकास यादव (निर्विरोध)

  • वार्ड 14: प्रभा गुप्ता विजयी

  • वार्ड 15: अंशिका प्रिया विजयी

  • वार्ड 16: जमील विजयी

  • वार्ड 17: कुणाल चौरसिया विजयी

  • वार्ड 18: रूपाली कुमारी विजयी

  • वार्ड 19: शीला देवी विजयी

  • वार्ड 20: पमिता सिन्हा विजयी

  • वार्ड 21: वसीम अहमद खान विजयी

  • वार्ड 22: मिताली रश्मि विजयी

  • वार्ड 23: दीपक सिंह विजयी

  • वार्ड 24: क्रांति देवी विजयी

  • वार्ड 25: भूलन राम विजयी

  • वार्ड 26: मोना देवी विजयी

  • वार्ड 27: सोनी छेत्री कृष्ण विजयी

  • वार्ड 28: दीप रंजन विजयी

  • वार्ड 29: मीना देवी विजयी

  • वार्ड 30: ग़जाला परवीन विजयी

  • वार्ड 31: सुधा कुमारी विजयी

  • वार्ड 32: मोहम्मद मुस्तकीम विजयी

  • वार्ड 33: मुन्नी देवी विजयी

  • वार्ड 34: कैलाश कु. साव विजयी

  • वार्ड 35: अनामिका कुमारी पासवान, नीरज पासवान विजयी

  • वार्ड 36: अविनाश यादव (निर्विरोध)

गिरिडीह नगर निगम में JMM की प्रमिला मेहरा 15,193 वोटों से आगे

गिरिडीह नगर निगम में मेयर पद पर JMM समर्थित प्रत्याशी प्रमिला मेहरा 15,193 वोटों से आगे चल रही हैं। वे भाजपा समर्थित शैलेन्द्र चौधरी से काफी आगे हैं।

मेदिनीनगर नगर निगम में अरुणा शंकर 2,844 वोट से आगे

मेदिनीनगर नगर निगम में मेयर पद पर दूसरे राउंड की गिनती के बाद अरुणा शंकर 8030 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। नम्रता त्रिपाठी को 7734 वोट मिले हैं। अरुणा शंकर 296 वोटों से आगे हैं।

मेदिनीनगर के वार्ड 8 से 13 के परिणाम:

  • वार्ड 8: पुष्पा देवी विजयी

  • वार्ड 9: सोनू कुमार विजयी

  • वार्ड 10: रौशन मेहता विजयी

  • वार्ड 11: कविता देवी विजयी

  • वार्ड 12: अनूप सिंह विजयी

  • वार्ड 13: धीरेंद्र पांडेय विजयी

देवघर नगर निगम: पहले राउंड में रीता चौरसिया 5958 वोटों के साथ आगे

देवघर नगर निगम में मेयर पद के पहले राउंड की मतगणना में भाजपा समर्थित रीता चौरसिया 5958 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। रवि कुमार रावत को 4394 वोट मिले हैं।

चास नगर निगम: पहले राउंड में जमील 5096 वोटों के साथ आगे

चास नगर निगम में मेयर पद के पहले राउंड की मतगणना में जमील 5096 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। अभिनाश को 2590 वोट मिले हैं।

सिमडेगा नगर परिषद के सभी 20 वार्डों के परिणाम घोषित

सिमडेगा नगर परिषद के सभी 20 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं:

  • वार्ड 1: जोसफा विजयी

  • वार्ड 2: ज्योति मनकी विजयी

  • वार्ड 3: गोरोती सोरेंगे विजयी

  • वार्ड 4: रिसमिला विजयी

  • वार्ड 5: कमला कुमारी विजयी

  • वार्ड 6: सुनीता देवी विजयी

  • वार्ड 7: बैजयंती देवी विजयी

  • वार्ड 8: कुलदीप किंडो विजयी

  • वार्ड 9: राकेश लकड़ा विजयी

  • वार्ड 10: विजय राम विजयी

  • वार्ड 11: फ्रांसिस जेवियर खालको विजयी

  • वार्ड 12: दीपक अग्रवाल विजयी

  • वार्ड 13: मनोज कुमार अग्रवाल विजयी

  • वार्ड 14: गुलशन लकड़ा विजयी

  • वार्ड 15: ईसमत जहाँ विजयी

  • वार्ड 16: अगुस्ता कुल्लू विजयी

  • वार्ड 17: चंदन डे विजयी

  • वार्ड 18: रोसा केरकेट्टा विजयी

  • वार्ड 19: आईशा खातून विजयी

  • वार्ड 20: मोहमद वाशीम विजयी

लातेहार नगर पंचायत के 15 वार्डों के परिणाम घोषित

लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित महेश सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने झामुमो की बिलासी टोपनो को लगभग 1000 वोटों से हराया।

लातेहार के वार्डवार परिणाम:

  • वार्ड 1: नसरुद्दीन मियां विजयी

  • वार्ड 2: सुगंधी देवी विजयी

  • वार्ड 3: विमला देवी विजयी

  • वार्ड 4: जयराम कपूर विजयी

  • वार्ड 5: सब्बू परवीन विजयी

  • वार्ड 6: मनोज कुमार विजयी

  • वार्ड 7: मनोज दास विजयी

  • वार्ड 8: आशा देवी विजयी

  • वार्ड 9: संयुक्ता कुंवर विजयी

  • वार्ड 10: मुंद्रिका मांझी विजयी

  • वार्ड 11: संतोष रंजन विजयी

  • वार्ड 12: मुस्तरी बीवी विजयी

  • वार्ड 13: अल्मा पन्ना विजयी

  • वार्ड 14: इंद्रदेव उरांव विजयी

  • वार्ड 15: गुड़िया सिन्हा विजयी

जामताड़ा नगर पंचायत के 16 वार्डों के परिणाम घोषित

जामताड़ा नगर पंचायत के वार्ड सदस्यों के परिणाम:

  • वार्ड 1: विजय रावत विजयी

  • वार्ड 2: ज्योत्सना देवी विजयी

  • वार्ड 3: उत्तम रवानी विजयी

  • वार्ड 4: अजय सिंह विजयी

  • वार्ड 5: किरण देवी विजयी

  • वार्ड 6: संगीता दास विजयी

  • वार्ड 7: अशोक साव विजयी

  • वार्ड 8: हरनाद गान विजयी

  • वार्ड 9: जयंती दत्ता (निर्विरोध)

  • वार्ड 10: कल्पना कुमारी विजयी

  • वार्ड 11: मधुसूदन चंद्र विजयी

  • वार्ड 12: आलोक किस्कू विजयी

  • वार्ड 13: सुनीता देवी विजयी

  • वार्ड 14: दीनबंधु सिंह विजयी

  • वार्ड 15: पूनम कुमारी गुप्ता (निर्विरोध)

  • वार्ड 16: सिखारनी मंडल विजयी

मिहिजाम नगर परिषद के 20 वार्डों के परिणाम

मिहिजाम नगर परिषद के वार्ड सदस्यों के परिणाम:

  • वार्ड 1: बिष्णु देव मुर्मू विजयी

  • वार्ड 2: झिलमी मजूमदार विजयी

  • वार्ड 3: मनीषा महतों विजयी

  • वार्ड 4: शंकर पंडित विजयी

  • वार्ड 5: मुमताज़ बानो विजयी

  • वार्ड 6: संजू महतो विजयी

  • वार्ड 7: विकाश कुमार वर्मा विजयी

  • वार्ड 8: प्रमिला देवी विजयी

  • वार्ड 9: मीना बावरी (निर्विरोध)

  • वार्ड 10: संयोगिता देवी विजयी

  • वार्ड 11: राहुल शर्मा विजयी

  • वार्ड 12: गीता दास विजयी

  • वार्ड 13: आलोक मिस्त्री विजयी

  • वार्ड 14: रवि कुमार मिस्त्री विजयी

  • वार्ड 15: किरण देवी विजयी

  • वार्ड 16: बेबी राय (निर्विरोध)

  • वार्ड 17: रमेश कुमार रजक (निर्विरोध)

  • वार्ड 18: जुगनू राय विजयी

  • वार्ड 19: कैलाश पण्डित विजयी

  • वार्ड 20: बिमला देवी विजयी

जुगसलाई नगर परिषद: नौशीन खान 6507 वोट से आगे

जुगसलाई नगर परिषद में दूसरे राउंड की गिनती के बाद नौशीन खान 6507 वोट से आगे चल रही हैं। रिंकू सिंह 4961 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

गोड्डा नगर परिषद के 21 वार्डों के परिणाम

गोड्डा नगर परिषद के सभी 21 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं:

  • वार्ड 1: नैना झा विजयी

  • वार्ड 2: सौरभ परासर उर्फ बच्चू झा विजयी

  • वार्ड 3: गुणानन्द झा विजयी

  • वार्ड 4: राजकुमारी देवी विजयी

  • वार्ड 5: तालिब हुसैन विजयी

  • वार्ड 6: ऋषभ जयसवाल विजयी

  • वार्ड 7: पूजा कुमारी (निर्विरोध)

  • वार्ड 8: पिंकी देवी विजयी

  • वार्ड 9: लक्ष्मी कुमारी विजयी

  • वार्ड 10: अन्नु देवी विजयी

  • वार्ड 11: उषा देवी विजयी

  • वार्ड 12: खुशबु कुमारी विजयी

  • वार्ड 13: प्रियंका सिन्हा विजयी

  • वार्ड 14: शाहिल मेहरा विजयी

  • वार्ड 15: कमली मुर्मू विजयी (लगातार चौथी बार)

  • वार्ड 16: मो. इदरीश उर्फ चट्टान विजयी

  • वार्ड 17: मुन्नी खातून विजयी

  • वार्ड 18: सलमा आगा विजयी

  • वार्ड 19: तराना खातून विजयी

  • वार्ड 20: हारून खातून विजयी

  • वार्ड 21: वेद प्रताप ठाकुर विजयी

बुंडू नगर पंचायत के परिणाम

बुंडू नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जितेंद्र उरांव ने जीत दर्ज की। उन्हें 4007 वोट मिले, जबकि राजेश उरांव को 3198 वोट मिले।

बुंडू के वार्ड 7 में नेपाल दास (638 वोट) ने संजय हलदार (169 वोट) को हराया।

छतरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर अरविंद गुप्ता की जीत

छतरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर अरविंद गुप्ता ने जीत दर्ज की। उन्हें 2809 वोट मिले। मोहन कुमार 1067 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

राजमहल नगर पंचायत में केताबुद्दीन की जीत

साहिबगंज के राजमहल नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर मोहम्मद केताबुद्दीन लगभग 480 मतों से विजयी हुए।

चाकुलिया नगर पंचायत में सोमवारी सोरेन की जीत

चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में झामुमो समर्थित सोमवारी सोरेन ने जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी और बिजली बहाल करना उनकी प्राथमिकता होगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version