नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस में हुए आम चुनावों में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली को हार्दिक बधाई दी है। इस जीत को कैरिबियाई राजनीति में एक बड़े मील के पत्थर के रूप में देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक्स पर कहा, “प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक तीसरी लगातार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई! मुझे 2024 में भारत-कैरीकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान हुई हमारी मुलाकात याद है और मैं अपने लोगों के हित में अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।”

उन्होंने अपने संदेश में भारत और बारबाडोस के बीच गहरे तथा पुराने रिश्तों को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत बारबाडोस के साथ अपनी दीर्घकालिक मित्रता को बहुत महत्व देता है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार हुआ है, जिससे आपसी संबंध और अधिक मजबूत हुए हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version