नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में 23 अप्रैल को एमसीडी चुनाव होना है, जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव मैदान में उतर गईं हैं। इस क्रम में शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री के साथ मिडिया से बात करते हुए MCD चुनाव के लिए दावा ठोका।

तो वहीं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव आम आदमी पार्टी को दिल्ली से उखाड़ फेंकने के लिए है। पार्टी कार्यकार्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अब दिल्ली में भगवा झंडा फहराना है।

दिल्ली के सीएम और आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए शाह ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने लॉ एंड ऑर्डर ठीक करने की बात की थी, लेकिन पहले वे अपने विधायकों को तो ठीक कर लें।

शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के 13 विधायकों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज हैं, और केजरीवाल सरकार दिल्ली की जनता को कोई जवाब नहीं देती। सरकार ढाई साल हो गए लेकिन वादे पूरे नही हुए।

उन्होंने कहा कि MCD चुनाव में इस बात की नीवं रखे जाएंगे कि अगले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को उखाड़ फेंकना है। आपको बता दें कि दिल्ली में 23 अप्रैल को MCD के लिए चुनाव होगा, जबकि 26 अप्रैल को चुनाव परिणाम आएंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version