Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»आज से नीलांबर-पीतांबर पार्क जुलाई में विवि का शिलान्यास
    रांची

    आज से नीलांबर-पीतांबर पार्क जुलाई में विवि का शिलान्यास

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 29, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: वीर सपूत नीलांबर-पीतांबर के शहादत दिवस पर मोरहाबादी मैदान में उनकी प्रतिमा का अनावरण कर रघुवर दास ने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने खरवार भोगता समाज विकास मंच की महारैली को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि नीलांबर-पीतांबर ने किसी समाज के लिए नहीं बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, लेकिन झारखंड के वीर शहीदों के साथ देश में लंबे काल तक शासन करने वालों ने भेद-भाव किया है। आजादी के आंदोलन के काफी पहले झारखंड के वीर सपूतों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंक दिया था। इतिहास में इनका बढ़-चढ़ कर नाम होना चाहिए था, जबकि इनकी उपेक्षा की गयी। सीएम ने कहा कि देर से ही हम राजनीति करने वालों की नींद खुली तो सही। नीलांबर-पीतांबर की यह प्रतिमा हमें प्रेरणा और मार्गदर्शन देने का काम करेगी। सीएम ने जुलाई में मेदिनीनगर के जीएलए कॉलेज परिसर में नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कैंपस का शिलान्यास करने की घोषणा की। उन्होंने लेस्लीगंज प्रखंड में नीलांबर-पीतांबर के नाम से इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की भी घोषणा की। भोगता समाज की मांग पर मुख्यमंत्री ने आॅक्सीजन पार्क का नाम नीलांबर-पीतांबर पार्क करने की घोषणा की।
    दो साल के अंदर हर पंचायतों में लाइब्रेरी
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य के 4404 पंचायतों में दो साल के अंदर पुस्तकालय बनेगा। इनमें से 2202 इस वित्तीय वर्ष में और बाकी के 2202 लाइब्रेरी अगले वित्तीय वर्ष में बनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तकालयों में झारखंड के सभी वीर सपूतों के जीवन और उनके संघर्ष से जुड़ी किताबें होंगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के वीर सपूतों के गांवों को आदर्श ग्राम बनाने के लिए बजट में 30 करोड़ का प्रावधान किया गया है। अप्रैल से नीलांबर-पीतांबर के गांव को आदर्श ग्राम बनाने का काम शुरू हो जायेगा।
    डिजाइनिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग का है जमाना
    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में 50 से ज्यादा फलों का उत्पादन होता है। इसलिए सरकार ने मुख्यमंत्री उद्यमी बोर्ड का गठन किया है। हर गांव में उद्यमी सखी को तैयार किया जायेगा। 32,000 गांव में 4 लाख 80 हजार उद्यमी तैयार किये जायेंगे। वहीं साड़ी उद्योग को भी बढ़ावा देने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। सीएम ने कहा कि हर व्यक्ति को कौशल विकास दे कर सरकार उन्हें हुनरमंद बनायेगी, क्योंकि आज डिजाइनिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग का जमाना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीरज के शूटरों का स्केच जारी
    Next Article राजीव से कैसे बनें अक्षय, 30 साल बाद खिलाड़ी कुमार ने किया खुलासा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड कैडर के IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सचिव

    September 14, 2025

    पूर्व अपर सचिव अवध नारायण प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा

    September 14, 2025

    झारखंड में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 20 सितंबर से चार अक्टूबर तक रद्द

    September 14, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मास्टर स्ट्रोक लगाने की तैयारी में हेमंत सोरेन
    • हजारीबाग में एक करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सलियों का एनकाउंटर, मारा गया सहदेव सोरेन
    • धनबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP प्रभात कुमार के आदेश पर 155 SI का स्थानांतरण
    • प्रशासन की लापरवाही से यूरिया खाद के लिए तरस रहे हैं किसान
    • बाघमारा के जमुआटांड़ की कमला देवी की आंखों में जगी उम्मीद की रोशनी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version