रांची| भारतीय कप्तान विराट कोहली कंधे की चोट के बावजूद तीसरे दिन बल्लेबाजी के लिए उतरे लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ियों ने जैंटलमैन गेम क्रिकेट की सारी मर्यादाओं को लांघते हुए चोटिल विराट का जमकर मजाक उड़ाया। क्रिकेट के मैदान पर शायद ये पहली बार हुआ जब किसी चोटिल खिलाड़ी का इस तरह से मजाक उड़ाया गया है।

पहले मैक्सवेल ने उड़ाया विराट का मजाक

दो दिनों तक कंधे की चोट से जूझने के बाद विराट ने दिलेरी दिखाई और मैदान पर वापसी करते हुए बल्लेबाजी की लेकिन उनका मैदान पर लौटना कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने ऐसी हरकत कर दी जिसने क्रिकेट को शर्मिंदा कर दिया। दरअसल खेल के तीसरे दिन पहली पारी में विराट बल्लेबाजी के लिए आए और 81वें ओवर की तीसरी गेंद कमिंग की गेंद को पुजारा ने फेस किया और एक जबरदस्त शॉट लगाया। ये गेंद मिड विकेट और स्क्वॉर लेग के बीच जा रही थी और इसे मैक्सवेल चेज कर रहे थे। गेंद को रोकने के प्रयास में मैक्सवेल ने उसी तरह से डाइव लगाया जैसे विराट ने लगाया था। इसके बाद मैक्सवेल ने अपने कंधे पर हाथ रखते हुए इशारा किया। उनका मतलब साफ था कि इस तरह से फील्डिंग की जाती है। यानी उनका इशारा विराट की तरफ था कि मैंने भी वैसे ही डाइव लगाई लेकिन मुझे कुछ नहीं हुआ।

कप्तान स्मिथ ने भी उड़ाई विराट की खिल्ली

81वें ओवर की चौथी गेंद पर कमिंस की गेंद को विराट ने खेला और सेकेंड स्लिप पर उन्होंने स्टीव स्मिथ को अपना कैच थमा दिया। कैच लेने के ठीक बाद स्मिथ ने अपने कंधे पर हाथ रखा और विराट का मजाक उड़ाते हुए कुछ कहा। विराट ने पवेलियन लौटते-लौटते स्मिथ के कमेंट का विरोध जताया और फील्ड अंपायर से शिकायत की।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version