रांची: रिम्स से चोरी हुई बच्ची 24 घंटे के पुन: अपनी मां के पास पहुंचा दी गयी। 28 फरवरी की रात जन्मी बच्ची को एक मार्च की सुबह सात बजे रिम्स से चोरी कर लिया गया था। वारदात में पुलिस ने ग्राम दोनई खुर्द की रुखसाना खातून को हजारीबाग के पदमा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इसके बाद पदमा थाना ने रांची पुलिस को रुखसाना की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी। इसके बाद बरियातू थाना के दारोगा सुनील सिंह द्वारा हजारीबाग जाकर बच्चे और आरोपी महिला को पकड़ा गया और गुरुवार रात रांची लाया गया।
गिरफ्तार महिला रुखसाना खातून ने बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले शाहबान अंसारी के साथ हुई थी। तीन वर्षोें तक बच्चा नही होने के कारण ससुराल वाले रुखसाना को प्रताड़ित करने लगे थे। प्रताड़ना के कारण रुखसाना 26 फरवरी को घर छोड़ कर निकल गयी थी। घर छोड़ने के बाद रुखसाना पहले हजारीबाग निवासी अपने ममेरे भाई के घर गयी और फिर वहां से रांची के कांटाटोली स्थित मौसेरे भाई के पास आ गयी थी। लगातार चार दिनों तक घर से बाहर रहने के बाद रुखसाना रिम्स पहुंची और योजना बनाकर रात में ही जन्मी बच्ची की मां को बहला कर बच्ची को खेलाने और बाहर धुप दिखाने के लिए लेकर निकली थी। बच्ची लेकर रुखसाना रिम्स के बाहर निकली। वहां से आॅटो से बूटी मोड़ पहुंची और फिर बस से हजारीबाग पहुंच गयी।
पति को हुआ शक, दी पुलिस को जानकारी
रुखसाना बच्चे के साथ अपने पति शाहबान के पास पहुंची और बच्चे को अपना बताया। इसके बाद पति को पत्नी पर शक हुआ और उसने यह जानकारी इचाक थाना को दी। इसके बाद रूखसाना को पदमा थाना लाया गया। पदमा थानेदार ने अखबारों में छपी बच्ची चोरी की खबर को देख उसकी पहचान करवायी और महिला को गिरफ्तार कर रांची पुलिस को जानकारी दी।
Previous Articleआज जीवन जीने की कला सिखायेंगे श्रीश्री रविशंकर
Next Article मुख्य आरोपी सुनील महली निलंबित