Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»आगरा की रैली में अमित शाह ने राहुल गांधी पर किया करारा हमला
    ताजा खबरें

    आगरा की रैली में अमित शाह ने राहुल गांधी पर किया करारा हमला

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 24, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एजेंसी
    आगरा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को आगरा में एक चुनावी रैली में विपक्ष पर तीखे हमले बोले। शाह ने विपक्षी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए हुए कहा कि जनता सिर्फ इसलिए वोट नहीं दे सकती कि किसी की पीएम बनने की हसरत में उम्र निकली जा रही है या किसी को पीएम बनने का शौक चढ़ा है। भाजपा अध्यक्ष ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि एक ओर देश का विकास करने वाले नरेंद्र मोदी हैं, जिनकी सरकार पर पांच साल में भ्रष्टाचार का कोई आरोप तक नहीं लगा, तो दूसरी तरफ महागठबंधन और महामिलावट है, जो जाति-धर्म वाली सरकार चाहते हैं।
    अमित शाह ने कहा, हमें देश की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री को चुनना है। हमें ऐसा प्रधानमंत्री चुनना है, जो पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सके, ना कि सिर्फ इसलिए कि किसी की उम्र निकली जा रही है या किसी को पीएम बनने का शौक चढ़ा है। एक ओर मोदीजी हैं तो दूसरी ओर महागठबंधन और महामिलावट है। इनसे कोई पूछे कि अगर आप जीते, तो पीएम कौन बनेगा। इनके पास इस सवाल का जवाब नहीं होगा। शाह ने कहा, मायावती जी कहती हैं कि मोदीजी को हटाया जाये, मगर पूछो चुनाव कहां से लड़ेंगी तो कहेंगी कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी। शरद पवार, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, स्टालिन, चंद्रबाबू नायडू सब कह रहे हैं कि मोदीजी को हटाना है, मगर पूछो आप चुनाव कहां से लड़ोगे तो ये सब कह रहे हैं कि हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। बीते 70 सालों में कांग्रेस और उनके चट्टे-बट्टों ने शासन किया, लोगों को अहसास ही नहीं था कि देश आजाद भी है।
    भाजपा अध्यक्ष ने कहा, बिना किसी की जाति-धर्म पूछे छह करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। मोदीजी ने बिना किसी की जात-पात पूछे 13 करोड़ किसानों के खाते में छह-छह हजार रुपये देने का फैसला किया। उन्होंने लोगों से पूछा कि आप जाति-धर्म करने वाली सरकार चाहते हैं या देश का विकास करने वाली सरकार चाहिए। शाह ने कहा कि पिछले पांच सालों में मोदी सरकार के दौरान भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा।
    भाजपा अध्यक्ष ने कहा, यूपीए सरकार के दौरान पाकिस्तान हमारे सैनिकों को ले जाता था और सिर काटकर भेजता था, लेकिन ‘मौनी बाबा’ वाली सरकार के माथे पर जूं नहीं रेंगी। मोदीजी की सरकार के दौरान उन्होंने उरी पर हमला किया, उन्हें लगा कि फिर ‘मौनी बाबा’ जैसी सरकार होगी। मगर मोदीजी ने सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
    शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रेस कांफ्रेंस कर सेना से एयर स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं। उनके इन सवालों पर पाकिस्तान की संसद में तालियां बजती हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव गरीबों के विकास, देश की सुरक्षा और विश्व की मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने जैसे मुद्दों पर लड़ना चाहिए ना कि किसी का प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब पूरा करने के लिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतीसरी पारी खेलने के लिए निशिकांत को बधाई
    Next Article आगरा की रैली में अमित शाह ने राहुल गांधी पर किया करारा हमला
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सेना ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भद्रवाह के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में गश्त तेज की

      June 19, 2025

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • जमीनी विवाद में मारपीट, महिला की हत्या
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version