आजाद सिपाही संवाददाता
नाला। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाला के आशीर्वाद मैरेज हॉल में शनिवार को भाजपा की बैठक हुई। बैठक में लोकसभा प्रत्याशी सुनील सोरेन मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस क्रम में श्री सोरेन सभी कार्यकर्ताओं से मिले एवं चुनावी चर्चा की। उन्होंने चुनावी रणनीति को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुकमनी हेंब्रम, पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, केंद्रीय समिति सदस्य माधव चंद्र महतो, खिरोद महतो, आशीष तिवारी, विष्णु मंडल, सुभाष राय, रंजीत तिवारी, सिंटू सिंह, अशोक बाउरी, जितेन राउत, देवेन मांझी, गिरिधारी ठाकुर, कृष्ण चंद्र महतो, सुजित बाउरी, आशीष बनर्जी, शिवधन हेंब्रम, अजय मंडल, तीर्थ नाथ मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

