रांची। राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने राष्ट्रीय जनता दल की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा देवी का राजद छोड़ भाजपा में आना झारखंड और बिहार की एक बड़ी राजनीतिक घटना और राजद के लिए बड़ा झटका है। कहा कि अन्नपूर्णा देवी झारखंड की लोकप्रिय एवं जनाधार वाली नेत्री हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा की नीतियों ने उन्हें प्रभावित किया है। अन्नपूर्णा के साथ ही पूर्व विधायक जनार्दन पासवान सहित बड़ी संख्या में राजद के नेता कार्यकर्ता भाजपा से जुड़े हैं। इससे भाजपा की शक्ति बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा का भाजपा में आगमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: देश का प्रधान चौकीदार बनाने के अभियान को गति और शक्ति प्रदान करेगा।
नमो को पुन: प्रधान चौकीदार बनाने में सहयोग करेंगी अन्नपूर्णा : महेश पोद्दार
Previous Articleबालू ने निकाला लालू के लालटेन का तेल
Next Article भाजपा की सरकार संविधान विरोधी: डॉ अजय
Related Posts
Add A Comment