रांची। पूर्व जिला कल्याण पदाधिकारी अर्जुन मांझी ने कांग्रेस का दामन थामा। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार की मौजूदगी में रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में अर्जुन मांझी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। अजय कुमार ने सदस्यता दिलाते हुए कहा कि पढ़े-लिखे लोगों के कांग्रेस में आने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संविधान विरोधी है। अर्जुन मांझी ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। अर्जुन मांझी के साथ बलराम राम, अभिषेक कुमार, उज्ज्वल कुमार, प्रमोद कुमार, कमलेश कुमार, आदित्य कुमार, अशोक कुमार, आलोक कुमार सहित अन्य शामिल थे। मिलन समारोह का संचालन प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने किया। इस मौके पर विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, राजेश ठाकुर, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ राजेश गुप्ता, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ एम तौसीफ, अमिताभ रंजन सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।