Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पश्चिम बंगाल फतह करना चाहती है भाजपा: अमित शाह
    देश

    पश्चिम बंगाल फतह करना चाहती है भाजपा: अमित शाह

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 3, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एजेंसी
    नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में हर हालत पर पश्चिम बंगाल फतह करना चाहती है। भाजपा ने यहां की 40 लोकसभा सीटों में से 23 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से रखा गया है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पश्चिम बंगाल में सिर्फ दो सीटों पर ही जीत दर्ज कर पायी थी। जबकि, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने 34 सीटें जीती थी और कांग्रेस के खाते में चार सीटे गयी थी। वहीं, माकपा ने सूबे की दो सीटें जीती थीं। पिछली बार की हार को देखते हुए भाजपा इस बार सूबे में ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतना चाहती है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की जीत की संभावना का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण भी शुरू कर दिया है।
    टिकट बंटवारे को लेकर कलह का सामना कर रही है पार्टी
    बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी टिकट बंटवारे को लेकर कलह का सामना कर रही है। खासकर सूबे के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से की सीट के लिए पार्टी अंदरूनी कलह का सामना कर रही है। यहां की एक सीट के लिए पार्टी के भीतर कई गुट मैदान में हैं। यहां तक कहा जा रहा है कि सूबे के इन हिस्सों की एक सीट के लिए पार्टी के भीतर 60-70 से ज्यादा उम्मीदवार राह तांक रहे हैं।
    ऐसे में पार्टी को टिकट बंटवारे में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के आंतरिक असंतोष से भी जूझना पड़ रहा है। पार्टी की राज्य इकाई के एक नेता का कहना है कि सीटों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिल रहे हैं। जबकि 10 साल पहले पार्टी को लोगों को अपने टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए मनाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी।
    उम्मीदवारों की जीत की संभावना को लेकर पार्टी ने शुरू किया सर्वेक्षण
    इसी के मद्देनजर पार्टी ने उम्मीदवारों की जीत की संभावना का आकलन करने के लिए बाहरी और आंतरिक सर्वेक्षण शुरू किया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि सर्वेक्षण में सीट जीतने की उम्मीदवार की क्षमता और उसकी लोकप्रियता जैसे पहलुओं को शामिल किया जायेगा। इसके बाद पार्टी के आंतरिक सर्वेक्षण और बाहरी एजेंसियों के नतीजों के आधार पर सूची तैयार होगी। पार्टी के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर चल रहे आंतरिक असंतोष पर कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। एक बार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होने के बाद पार्टी का हर सदस्य चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज निकलेगी भोले बाबा की बारात
    Next Article रांची लोकसभा सीट किसकी : रामटहल या सुबोधकांत की!
    azad sipahi desk

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा

      December 21, 2025

      दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 97 उड़ानें रद्द, 200 से अधिक सेवाओं में देरी

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version