Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्रियंका ने बोला हमला : गरीबों को नहीं, अमीरों को होती है चौकीदार की जरूरत
    Top Story

    प्रियंका ने बोला हमला : गरीबों को नहीं, अमीरों को होती है चौकीदार की जरूरत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 18, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एजेंसी
    प्रयागराज। कांग्रेस के ‘चौकीदार चोर है’ मुहिम के जवाब में बीजेपी नेताओं के सोशल मीडिया हैंडल पर अपने नाम के साथ ‘चौकीदार’ लगाने के अभियान पर प्रियंका गांधी ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने सोमवार को कहा है कि पीएम मोदी की मर्जी है कि वह अपने नाम के आगे क्या लगाते हैं। उन्होंने एक किसान का हवाला देते हुए हुए पीएम मोदी को ‘अमीरों का चौकीदार’ बताया है। बता दें कि प्रियंका गांधी पूर्वांचल में सियासी चक्रव्यूह भेदने के लिए गंगा यात्रा पर हैं। उन्होंने सोमवार को प्रयागराज में हनुमान मंदिर में प्रार्थना कर अपनी यात्रा की शुरुआत की है।
    प्रियंका ने कहा कि उनकी (पीएम की) अपनी मर्जी है कि वह अपने नाम के आगे क्या लगाते हैं, लेकिन मुझे एक किसान भाई ने कहा कि चौकीदार तो अमीर लोगों के होते हैं। हम किसान तो अपने चौकीदार खुद होते हैं। बता दें कि शनिवार को पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने नाम के आगे चौकीदार लगाकर बीजेपी के इस अभियान की शुरुआत की थी।
    पीएम के बाद सभी केंद्रीय मंत्रियों ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया। इसके अलावा बीजेपी का अभियान मैं भी चौकीदार ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी के इस अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पीएम मोदी प्रयास करते रहें, लेकिन इससे सच्चाई को नहीं दबाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर कोई यह कह रहा है कि चौकीदार चोर है।
    इससे पहले प्रयागराज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद कर रही है। सिरसा में गंगा तट से जनसभा स्थल तक पैदल पहुंचने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने पर तुली है। प्रियंका ने कहा, देश और संस्थाओं पर संकट देखकर मुझे घर से निकलना पड़ा। उन्होंने कहा कि जहां देखो, जनता प्रताड़ित, दुखी और समस्याओं से जूझ रही है। वहीं दूसरी ओर सरकार जनता के लिए कुछ करना नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि यदि कोई आवाज उठाता है तो उसे दबाया और धमकाया जाता है।
    जनता से सीधे मुखातिब होते हुए प्रियंका ने कहा, ‘आपने बहुत खराब आदत बना दी है। नेताओं को आप ऊपर खड़ा कर देते हैं और आप नीचे बैठते हैं। इस आदत को बदलिये, नहीं तो आपका विकास नहीं होग।’ उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का अधिकार होता है। वह अपना अधिकार मांग रही है। सरकार या देश किसी की जागीर नहीं है। इसलिए जनता को अब जागना होगा और जागरूक होना होगा। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि धर्म और जाति के मुद्दे इसीलिए उठाये जा रहे हैं, क्योंकि विकास नहीं हो रहा है। प्रियंका ने कहा, ‘जनता को यह कहना होगा कि वोट चाहिए तो नेता काम करके दिखायें। मोदी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि पांच साल पहले आप सब से वादे किये गये थे। 15 लाख और दो करोड़ रोजगार देने की बात कही गयी थी, लेकिन क्या प्रधानमंत्री यहां आये? क्यों नहीं आये? जबकि वह दुनिया घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव दल का नहीं, यह देश के भविष्य का चुनाव है। आपको जागना होगा, क्योंकि पांच-सात लोग देश चला रहे हैं।
    सरकार पर आरोप लगाते हुए प्रियंका ने कहा कि केंद्र सरकार सभी संस्थाओं को बर्बाद कर रही है। 45 साल में इतनी बेरोजगारी कभी नहीं थी। मैं भी बहुत दिनों तक घर में बैठी रही, लेकिन जब देखा कि देश पर संकट है और देश की संस्थाओं पर संकट है, तो निकलना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘किसी को यह इजाजत मत दीजिये कि वह आपको बांटे। आप हैं तो सरकार है। आपने लोकतंत्र बनाया है। किसी को इतनी ताकत मत दीजिये कि आपको तोड़े। प्रियंका ने घाट से सभा स्थल तक पहुंचने के दौरान लगभग एक दर्जन घरों में लोगों से मुलाकात की और सभी से हाल-चाल पूछा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रत्याशी की तस्वीर वाले विज्ञापन का खर्च भी जुटेगा:डीसी
    Next Article झारखंड के हर सियासी दल में अपनों के बागी होने का खतरा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र

      June 22, 2026

      एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

      June 22, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राजनेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को दी जन्मदिन की बधाई

      June 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र
      • आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर सुदेश महतो से मिले वरिष्ठ नेता, दी बधाई
      • एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
      • प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राजनेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को दी जन्मदिन की बधाई
      • पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार मुश्ताक की पुलिस रिमांड तीन दिन बढ़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version