Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड के हर सियासी दल में अपनों के बागी होने का खतरा
    Top Story

    झारखंड के हर सियासी दल में अपनों के बागी होने का खतरा

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 18, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में हरेक राजनीतिक दल अब चुनाव की तैयारी में जुट गया है। उम्मीदवारों के चयन के लिए बैठकों और विचार-विमर्श का दौर जारी है। चुनावी तैयारियों के मामले में हरेक दल की गतिविधियां अलग-अलग होने के साथ एक मोर्चे पर हर दल में एक बात को लेकर समानता दिख रही है।
    यह समानता है उसके भीतर सुनाई पड़नेवाले विरोधी स्वर। झारखंड के हर दल को अपने ही घर के भीतर से उठनेवाली विरोधी आवाजों से रू-ब-रू होना पड़ रहा है। दलों के नेता इन बागियों को समझाने-बुझाने के साथ मतदाताओं के बीच सब कुछ ठीक होने का संदेश दे रहे हैं, लेकिन उनका प्रयास कितना सफल हो रहा है, यह तो जमीन पर ही दिखाई दे रहा है। ऐसा नहीं है कि केवल एक दल के भीतर से विरोध की आवाज सुनाई दे रही है। यह आवाज किसी दल में सीट छोड़ने को लेकर है, तो किसी अन्य में टिकट नहीं देने को लेकर, कहीं जातीय या धार्मिक आधार पर पार्टी नेतृत्व पर दबाव डालने की कोशिश की जा रही है, तो कहीं पिछले चुनाव के रिकॉर्ड के आधार पर चुनाव मैदान में उतरने की बात कही जा रही है।

    भाजपा के निवर्तमान सांसद-विधायक की चेतावनी
    ऐसा नहीं है कि विरोध के स्वर केवल विपक्षी दलों के भीतर ही उठ रहे हैं। भाजपा और उसकी सहयोगी आजसू के भीतर भी विरोध की आवाज बुलंद हो रही है। गिरिडीह के निवर्तमान सांसद रवींद्र कुमार पांडेय को जैसे ही पता चला कि इस बार उनका टिकट कटनेवाला है, उन्होंने चेतावनी दे डाली कि पार्टी नेतृत्व गिरिडीह सीट छोड़ने के फैसले पर पुनर्विचार करे, अन्यथा इसके बुरे परिणाम हो सकते हैं। उधर गिरिडीह के एक अन्य दावेदार और बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो ने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन अपने समर्थकों के जरिये पार्टी नेतृत्व से साफ कहा कि गिरिडीह के बदले उन्हें धनबाद से लड़ने दिया जाये। समर्थकों ने यह भी कहा कि भाजपा ने यदि ढुल्लू को प्रत्याशी नहीं बनाया, तो इसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ेगा। बताते चलें कि भाजपा ने तालमेल के तहत गिरिडीह सीट आजसू के लिए छोड़ दी है।

    आजसू के भीतर समझौते को लेकर सुगबुगाहट
    लोकसभा चुनाव में पहली बार तालमेल के साथ मैदान में उतरनेवाली आजसू को भाजपा से गिरिडीह सीट का गिफ्ट तो मिल गया, लेकिन इससे उसकी परेशानी कम नहीं हुई है। पार्टी ने पहले तीन सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा की थी और अब केवल एक सीट पर समझौता कर लेना उसके कुछ नेताओं-कार्यकर्ताओं को पच नहीं रहा है।

    आजसू का कोई भी नेता सामने आकर विरोध तो नहीं कर रहा है, लेकिन निजी तौर पर उनका मानना है कि पार्टी नेतृत्व ने एक सीट पर समझौता कर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है। पार्टी को किसी भी कीमत पर अपने घोषित स्टैंड से पीछे नहीं हटना चाहिए था। इससे लोगों में गलत संदेश गया है। इतना ही नहीं, पार्टी के एक धड़े का कहना है कि सरकार की सहयोगी पार्टी होने के बावजूद साढ़े चार साल में एक बार भी भाजपा ने पार्टी से किसी भी मुद्दे पर सलाह-मशविरा नहीं किया और न ही विभिन्न मुद्दों पर पार्टी के नजरिये को तरजीह दी। फिर उसी पार्टी के साथ तालमेल करना सही नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रियंका ने बोला हमला : गरीबों को नहीं, अमीरों को होती है चौकीदार की जरूरत
    Next Article रांची: एसडीओ ने इवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
    azad sipahi

      Related Posts

      टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र

      June 22, 2026

      अंधविश्वास पर भारी पड़ी इंसानियत: दो दिनों तक घर में पड़ा रहा शव, पुलिस की सूझबूझ से थमा दो गांवों का विवाद

      June 22, 2026

      आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

      June 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र
      • आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर सुदेश महतो से मिले वरिष्ठ नेता, दी बधाई
      • एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
      • प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राजनेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को दी जन्मदिन की बधाई
      • पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार मुश्ताक की पुलिस रिमांड तीन दिन बढ़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version