Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राकेश अस्थाना ने जीवन नरक बनाने की दी थी धमकी: मिशेल
    Top Story

    राकेश अस्थाना ने जीवन नरक बनाने की दी थी धमकी: मिशेल

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 12, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एजेंसी

    नयी दिल्ली। अगस्ता-वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले क्रिश्चिन मिशेल ने मंगलवार को दिल्ली कोर्ट में सीबीआइ के पूर्व स्पेशल डायरेक्ट राकेश अस्थाना पर आरोप लगाये। मिशेल ने कहा कि अस्थाना से उसकी मुलाकात दुबई में हुई थी। उसने कहा कि पूर्व स्पेशल डायरेक्टर ने धमकी दी थी कि अगर जांच के दौरान मैंने एजेंसी का साथ नहीं दिया तो जेल में जिंदगी नर्क बना दी जायेगी। अस्थाना को केंद्र सरकार ने इसी साल जनवरी में सीबीआइ के स्पेशल डायरेक्टर पद से हटाकर एविएशन सिक्युरिटी ब्यूरो की जिम्मेदारी सौंपी थी। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के सामने मिशेल ने कहा कि कुछ दिनों पहले अस्थाना दुबई में मिला था। उसने धमकी दी थी कि मेरा जीवन नर्क बना दिया जाएगा और आज यही हो रहा है। मेरे बगल की सेल में गैंगस्टर छोटा राजन को कैद में रखा गया है। मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि मैंने ऐसा क्या अपराध किया है कि मुझे उन लोगों के साथ रखा जा रहा है, जिन्होंने कई लोगों की हत्याएं की हैं। मुझे जेल में 16-17 कश्मीरी अलगाववादियों के साथ रखा गया है।

    तिहाड़ जेल में मिशेल से पूछताछ करेगा इडी

    न्यायाधीश कुमार ने प्रवर्तन निदेशालय (इडी) को तिहाड़ जेल में 13 और 14 मार्च को मिशेल से पूछताछ की इजाजत दी। पूछताछ के दौरान जेल का एक अधिकारी मौजूद रहेगा। इस दौरान सुबह और शाम के वक्त आधे घंटे के लिए मिशेल के वकील को भी मुलाकात की इजाजत दी गयी है। कोर्ट ने मिशेल की उस दलील पर भी संज्ञान लिया, जिसमें उसने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। कोर्ट ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज और उन रिपोर्टों को उपलब्ध कराने को कहा है जिनके आधार पर मिशेल को उच्च सुरक्षा वार्ड में स्थानांतरित किया गया।

    अधिकारियों को भी फटकार लगा चुका है कोर्ट

    कोर्ट ने सोमवार को तिहाड़ जेल के अधिकारियों को एजेंसी के आवेदन पर जवाब देने को कहा था और मिशेल को मंगलवार को पेश करने के लिए पेशी वारंट भी जारी किया था। अदालत ने इससे पहले मिशेल को कड़ी सुरक्षा वाली कोठरी में अलग रखे जाने को सही ठहराने में विफल रहने पर अधिकारियों को फटकार लगाई थी और कहा था कि अगर उसे उचित जवाब नहीं मिला तो वह इसकी जांच शुरू करेगी।

    हेलिकॉप्टर सौदे में मिशेल पर 225 करोड़ की दलाली का आरोप : मिशेल पर वीवीआइपी हेलिकॉप्टर सौदे में 225 करोड़ रुपये की दलाली लेने का आरोप है। एजेंसी ने कहा था कि मिशेल ने भारतीय अफसरों को गलत तरीक से पैसा दिया था। पिछले साल सितंबर में मिशेल के खिलाफ चार्जशीट दायर की गयी थी। उसके खिलाफ 24 सितंबर 2015 को गैर जमानती वॉरंट जारी किया गया था। फरवरी 2017 में उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। मिशेल को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह यूएइ की जेल में ही था। इसी साल फरवरी में उसे दुबई से भारत लाया गया।

    खेतान की जमानत याचिका खारिज

    कोर्ट ने घोटाले के एक अन्य आरोपी गौतम खेतान की जमानत यािचका खारिज कर दी। हालांकि, खेतान ने यह याचिका कालाधन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक अन्य मामले में दी थी। इस मामले में खेतान को 25 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले उसे वीआईपी चॉपर डील केस में सितंबर 2014 को गिरफ्तार किया गया था। उसे जनवरी 2015 और दिसंबर 2016 को भी गिरफ्तार किया गया था। हर बार वह बेल हासिल करने में कामयाब रहा था। सीबीआई ने आरोप लगाया था कि अगस्ता-वेस्टलैंड डील में घोटाले का जाल बिछाने में खेतान का हाथ था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमतदान केंद्रों का निरीक्षण कर करें रूट चार्ट तैयार : डीसी
    Next Article अपने घरों में धार्मिक पुस्तकों को जरूर रखें: संगीता सुमन
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version