Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हिंदू कभी आतंकी नहीं हो सकता
    Top Story

    हिंदू कभी आतंकी नहीं हो सकता

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 31, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एजेंसी
    बिजनौर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को यूपी के बिजनौर जनपद में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां धामपुर के केएम इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित चुनावी विजय संकल्प जनसभा में उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। हिंदू आतंकवाद के मुद्दे पर भी उन्होंने राहुल गांधी को घेरा। इस दौरान अमित शाह ने मतदाताओं से भारी संख्या में भाजपा के लिए मतदान करने की अपील की। उन्होंने राहुल गांधी के दो जगहों से चुनाव लड़ने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अमेठी में हार के डर से राहुल गांधी केरल भागे हैं।
    शाह ने कांग्रेस और राहुल पर हमला करते हुए कहा कि हिंदू आतंकवाद शब्द का प्रयोग कर कांग्रेस ने हिंदुओं को बदनाम करने का काम किया है। कांग्रेस ने आतंकवाद को धर्म से जोड़ा है। हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। हिंदुओं को बदनाम करने के लिए असली गुनहगारों को छोड़कर अब वह केरल भाग रहे हैं। राहुल गांधी ने राजनीति को गंदा किया है। हिंदुओं को बदनाम करने के लिए राहुल गांधी माफी मांगें। उन्होंने अखिलेश और मायावती पर भी निशाना साधा और कहा कि पिछले दस साल से एक-दूसरे का मुंह नहीं देखने वाले बुआ-भतीजे मोदी के खिलाफ एक मंच पर आ गये हैं। यूपी में इस बार 72 नहीं बल्कि 74 सीट आयेगी। उन्होंने भाजपा की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राहुल बाबा की जिस कांग्रेस ने चार पीढ़ियों से कोई काम नहीं किया, आज वे भाजपा से पांच साल का हिसाब मांग रहे हैं। लश्कर-ए-तैयबा को बचाने के लिए कांग्रेस ने हिंदुओं को दुनिया भर में बदनाम करने का काम किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या कड़िया मुंडा की विरासत को संभाल कर रख पायेंगे अर्जुन?
    Next Article राजनीति के मैदान का हेवीवेट साबित हो रही है आजसू
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version