नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में यूपी सरकार की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया समेत कई प्रमुख उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। वहीं लिस्ट में बीजेपी के सीनियर नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी का टिकट काटा गया है। उनकी जगह कानपुर सीट से सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है। बीजेपी ने मंगलवार को जारी सूची में पूर्व एसपी नेता और अभिनेत्री जयाप्रदा को आजम खान के खिलाफ रामपुर की सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी की इस सूची में यूपी और पश्चिम बंगाल के कुल 39 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। मंगलवार शाम बीजेपी कार्यालय में इस लिस्ट को जारी करते हुए पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी इस बार पीलीभीत के स्थान पर सुलतानपुर की सीट से चुनाव लड़ेंगी। सुलतानपुर में फिलहाल मेनका के बेटे वरुण गांधी सांसद हैं। इसके अलावा केंद्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को एक बार फिर गाजीपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
बीजेपी की ओर से जारी सूची में चंदौली सीट पर पार्टी के यूपी चीफ महेंद्र नाथ पांडेय को चंदौली, वरुण गांधी को पीलीभीत, मेनका गांधी को सुलतानपुर, इटावा से रामशंकर कठेरिया, कौशांबी से विनोद सोनकर, रामपुर से जयाप्रदा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा बस्ती लोकसभा सीट से हरीशचंद्र द्विवेदी, कानपुर सीट से सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही कुशीनगर की सीट से विजय दूबे, बांसगाव सीट से कमलेश पासवान, सलेमपुर से रवींद्र कुशवाहा, डुमरियागंज से जगदंबिका पाल, गोंडा के कीर्तिवर्धन सिंह, श्रावस्ती से दद्दन मिश्रा, बहराइच से अक्षयवर लाल गौर, बाराबंकी से उपेंद्र रावत, कन्नौज से सुब्रत पाठक, धौरहरा से रेखा वर्मा, फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत को टिकट दिए गए हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

