रांची। राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार की दोपहर मौसम ने करवट बदली और मेघ गर्जन के साथ धूल भरी आंधी चली। इससे एक तरफ तेज धूप व गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली तो दूसरी तरह धूल भरी आंधी की वजह से सड़क पर चलना परेशानी का सबब बन गया। मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों में काले बादल छाए रहने की संभावना है। हल्की दर्जे की बारिश होने के भी आसार है।
इन स्थानों पर हो सकती है बारिश
15 मार्च को कई जगहों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है। कहीं-कहीं तेज हवा के साथ वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती है। पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंघभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला खरसावां में गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। ऐसी ही स्थिति 18 मार्च तक रहने के आसार है।