धनबाद/झरिया। भाईचारे और हर्षोल्लास का त्योहार होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने विधि-व्यवस्था को कायम रखने के व्यापक इंतजाम किये हैं। इसके लिए दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सशस्त्र एवं लाठी पुलिस बल के जवानों आदि की प्रतिनियुक्ति की गयी। इसको लेकर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता बरती जायेगी। जिनमें धनबाद थाना, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, केंदुआडीह, लोयाबाद, जोगता, पुटकी, झरिया, जोरापोखर, तिसरा, सिंदरी, निरसा, चिरकुंडा, गोविंदपुर, बरवाड्डा, टुंडी, बाघमारा, महुदा, तोपचांची, हरिहरपुर तथा कतरास थाना को विशेष निगरानी सूची में शामिल किया गया है।

जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना
होली को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की जायेगी। जिला नियंत्रण कक्ष में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सहायकों एवं सेवकों की प्रतिनियुक्ति पालीवाल की जा रही है। जिसके संपूर्ण प्रभार में अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष 20 एवं 21 मार्च को कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष में तीन ग्रुप में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जिसमें ग्रुप एक में नौ, ग्रुप दो में नौ तथा ग्रुप तीन में आठ पदाधिकारी उपलब्ध रहेंगे। किसी भी आपातकालीन सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 2311217,100 एवं 2311107 आमलोगों के लिए जारी की गयी है। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों के वरीय प्रभार में जगदीश प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक, सीसीआर, मनोज कुमार ठाकुर, पुलिस निरीक्षक, सीसीआर एवं इनके सहयोग के लिए राजकुमारी देवी, मिथलेश कुमार, पुनम कुमारी सिंह, जिला समादेष्टा, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी रहेंगे।

इसके साथ ही धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया सहित जिला के सभी थाना क्षेत्र, ओपी में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। सात प्रक्षेत्र में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी। कतरास प्रक्षेत्र के लिए ओम प्रकाश यादव, जिला परिवहन पदाधिकारी, मनोज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाघमारा। धनबाद प्रक्षेत्र के लिए संजय कुमार भगत, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, मुकेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, विधि व्यवस्था। चिरकुंडा प्रक्षेत्र के लिए श्री संदीप कुमार दुराइबुरु, अपर समाहर्ता, विजय कुमार कुशवाहा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निरसा। तोपचांची प्रेक्षक के लिए सतीश चंद्रा, भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा सुरेश मुंडा, पुलिस निरीक्षक, तोपचांची। झरिया प्रक्षेत्र के लिए राजेश कुमार सिंह, उप नगर आयुक्त, प्रमोद कुमार केशरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिंदरी। गोविंदपुर प्रक्षेत्र के लिए श्याम नारायण राम, अपर समाहर्ता, सुश्री सरिता मुर्मू, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-प्रथम। टुंडी प्रक्षेत्र के लिए श्याम नारायण राम, अपर समाहर्ता, गोपाल कालुंडिया, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय- द्वितीय की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version