Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»डिक्शनरी में बदल गया अभिनंदन का अर्थ: मोदी
    Breaking News

    डिक्शनरी में बदल गया अभिनंदन का अर्थ: मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 2, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के शौर्य की तारीफ करते हुए कहा कि डिक्शनरी में अब अभिनंदन शब्द का अर्थ ही बदल गया है। उन्होंने कहा कि इस देश में शब्दों के अर्थ बदलने की ताकत है। पाकिस्तान के अत्याधुनिक एफ-16 विमान को गिराने वाले वायुसेना के पायलट के शौर्य और संयमित व्यवहार की तारीफ सोशल मीडिया और देश में हो रही है। प्रधानमंत्री विज्ञान भवन में कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी इंडिया 2019 की कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

    प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान से वापस लौटे विंग कमांडर अभिनंदन की तारीफ की और उनके हौसले व शौर्य को शब्दों के अर्थ बदलने वाला बताया। पीएम ने कहा, इस देश में यह ताकत है कि यह शब्दों के अर्थ बदल देता है। पहले अभिनंदन का अर्थ होता था कांग्रेचुलेशन, लेकिन आज इसका अर्थ बदल जायेगा। कार्यक्रम में पीएम ने अपनी सरकार की सस्ते हाउसिंग कार्यक्रमों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, कंस्ट्रक्शन में अपनी सोच को लेकर हमने बदलाव किया। घर हो, मकान हो, कमर्शल बिल्डिंग या सड़क क्यों न हो, इन्हें इको फ्रेंडली बनाने के लिए हमने काम किया। अफॉर्डेबल हाउसिंग पर जीएसटी को बहुत कम किया। इसे आठ प्रतिशत से घटाकर हमने एक फीसदी तक कर दिया है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आपकी मदद के लिए हमारी सरकार हर कदम पर अपके साथ है। भारत उन देशों में शामिल है, जहां बहुत तेजी से शहरीकरण हो रहा है। हाउसिंग सेक्टर को न्यू इंडिया की ऊर्जा और आवश्यकता के हिसाब से गति दें, इसके लिए देश और दुनिया में कंस्ट्रक्शन से जुड़ी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी है, उसका इस्तेमाल करें। हमारी सरकार के कार्यकाल में 1.3 करोड़ घरों का निर्माण कराया गया है। पिछली सरकार ने केवल 25 लाख घरों का निर्माण कराया था। उन्होंने कहा कि वह दूसरी बार हाउसिंग सेक्टर से जुड़े लोगों से बातचीत कर रहे हैं। इससे सरकार की आप सबसे जुड़ने की इच्छा का पता चलता है, ताकि आपके अच्छे काम के बारे में अधिक जाना जा सके, आपके सुझाव जान सकें और हाउसिंग सेक्टर में आपके सहयोग को जान सकें।

    प्रधानमंत्री ने कहा हमारी सरकार ने हाउसिंग सेक्टर की शक्ल बदलने के लिए सात फ्लैगशिप योजनाओं पर एक साथ काम किया है। हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि घरों में बिजली, उज्जवला कनेक्शन और अन्य सुविधाएं हों। फंडिंग के साथ-साथ भारत के इतिहास में पहली बार हाउसिंग सेक्टर को, रियल एस्टेट सेक्टर को स्पष्ट कानूनों का सहारा मिल सके, इसके लिए भी काम किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार बनते ही न्यूनतम आय की गारंटी: राहुल गांधी
    Next Article धोनी-जाधव के दम पर भारत ने आस्ट्रेलिया को हराया
    azad sipahi

      Related Posts

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025

      सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version