Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हमारी सरकार में ही उड़ेगा राफेल: मोदी
    Breaking News

    हमारी सरकार में ही उड़ेगा राफेल: मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अमेठी, पटना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राहुल गांधी के गढ़ अमेठी और लालू प्रसाद के गढ़ पटना में विपक्षी दलों को जमकर कोसा। कहा कि हमारी सरकार में ही राफेल उड़ेगा। अमेठी अब एक परिवार के नाम पर नहीं, एके-203 रायफल के नाम पर जाना जायेगा। अमेठी के गौरीगंज में जनसभा में कहा, हमारी सरकार ने पिछले 4.5 साल में 2.30 लाख से ज्यादा बुलेटप्रूफ जैकेटों के आॅर्डर दिये। उन्होंने जिले को 540 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। कहा कि इन (कांग्रेस) लोगों ने देश की सुरक्षा की परवाह नहीं की। इन लोगों ने ही सेना के जवानों के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं खरीदे। इन लोगों ने ही तोप के लिए सेना को इंतजार करवाया और अब राफेल विमान का सौदा न हो, इसके लिए झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। राफेल विमान से देश की सेना की ताकत बढ़ेगी, लेकिन कमीशन न मिल पाने से नाराज कांगेस के लोग ये सौदा नहीं होने देना चाहते।

    अमेठी में बनेगी एके 203 राइफल, एके 47 की जगह लेगी
    प्रधानमंत्री ने कोरवा के आयुध निर्माण फैक्टरी में असॉल्ट राइफल एके 203 की यूनिट का शुभारंभ किया। एके-203 भविष्य में एके 47 की जगह लेगी। कहा कि कुछ लोग जगह -जगह भाषण करते रहते हैं – मेड इन उज्जैन, मेड इन जैसलमेर, मेड इन बड़ौदा। लेकिन ये मोदी है, अब यहां बनने वाली राइफल मेड इन अमेठी के नाम से जानी जायेगी। एके-203 राइफलों से आतंकियों और नक्सलियों के साथ होनेवाली मुठभेड़ों में हमारे सैनिकों को निश्चित रूप से बहुत बढ़त मिलने वाली है।

    अमेठी में विकास होगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा
    मोदी ने कांग्रेस के गढ़ अमेठी में कांग्रेस, राहुल गांधी और गांधी परिवार का नाम लिये बिना जिले के पिछड़ेपन के लिए उन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जनता से ‘जय रामजी की’ कहकर अपने भाषण की शुरुआत की। कहा कि अमेठी पूरे देश के लिए ‘सबका साथ सबका विकास’ का एक उदाहरण है। हमने अमेठी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। मोदी ने कहा कि जो काम आठ-नौ साल पहले हो जाना चाहिए था, वह अब हो रहा है। यहां के सांसद राहुल गांधी ने अमेठी के युवाओं को रोजगार भी नहीं दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजैश सरगना मसूद अजहर की मौत!
    Next Article आज निकलेगी भोले बाबा की बारात
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version