Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»तीसरा वनडे: ऑस्ट्रेलिया ने धोनी को घर में 32 रन से हराया
    Top Story

    तीसरा वनडे: ऑस्ट्रेलिया ने धोनी को घर में 32 रन से हराया

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 8, 2019Updated:March 8, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। ऑस्ट्रेलिया ने रांची के झारखंड स्टेट्स क्रिकेट एसोसिएशन अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर शुक्रवार को खेले गये वनडे में टीम इंडिया को 32 रन से हरा दिया। इसके साथ ही उसने पांच मैच की सीरीज का स्कोर 1-2 से अपने पक्ष में किया। सीरीज के दोनों वनडे भारतीय टीम ने जीते थे। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 313 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 48.2 ओवर में 281 रन पर आलआउट हो गयी। सीरीज का चौथा वनडे 10 मार्च को मोहाली में खेला जायेगा।

    इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस मौके पर बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी भी टॉस के दौरान मौजूद रहीं।

    वनडे में विराट ने 4000 रन पूरे किये
    कोहली दुनिया के 12वें और भारत के चौथे कप्तान हैं, जिन्होंने वनडे में 4000 रन पूर किये हैं। बतौर कप्तान 66वां वनडे खेल रहे कोहली ने 27वां रन बनाने के साथ ही यह उपलब्धि अपने नाम की। उनसे पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली बतौर कप्तान 4000 वनडे रन बना चुके हैं। कप्तान के तौर पर कोहली 62 पारियों में अब तक 18 शतक और 14 अर्धशतक लगा चुके हैं।

    कोहली सबसे तेज 4000 रन बनाये
    विराट कोहली बतौर कप्तान सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इसके लिए 63 पारियां खेलीं। उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने 77 पारियों में बतौर कप्तान 4000 रन पूरे किए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने छठी बार आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया। वे किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।

    दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
    भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, विजय शंकर, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

    ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, मार्क्स स्टोइनिस, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, झाए रिचर्ड्सन, नाथन लियोन, एडम जम्पा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहमारे ही कुछ लोग कर रहे पाक की मदद : मोदी
    Next Article इमरान बोले- पहले पले, अब न पलेंगे आतंकी
    azad sipahi

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version