Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कोरोना के खतरे के कारण झारखंड विधानसभा का बजट सत्र पांच दिन पहले स्थगित
    Top Story

    कोरोना के खतरे के कारण झारखंड विधानसभा का बजट सत्र पांच दिन पहले स्थगित

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    28 मार्च तक चलना था बजट सत्र
    कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित
    विभिन्न विभागों के शेष अनुदान मांगों को स्पीकर ने गिलोटिन के जरिये पास कराया
    सदन स्थगित होने से पहले राज्य में एनपीआर और एनआरसी लागू नहीं करने का प्रस्ताव पारित
    •भाजपा विधायकों ने इसपर किया हंगामा, वेल में आये

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए झारखंड विधानसभा का बजट सत्र समय से पांच दिन पहले यानि सोमवार को स्थगित कर दिया गया। 28 फरवरी से शुरू हुआ बजट सत्र 28 मार्च तक चलना था। इससे पहले विभिन्न विभागों अनुदान मांगों को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने गिलोटिन के जरिये पास कर दिया। सोमवार को कोरोना के खतरे को देखते हुए विधायकों ने बजट सत्र की कार्यवाही स्थगित करने की मांग की। इससे पहले विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने पर बगोदर से भाकपा माले विधायक विनोद सिंह ने पूरे देश में उत्पन्न आपात काल की स्थिति की ओर से सदन का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण उत्पन्न स्थिति से देश के दूसरे हिस्से में काम करने वाले मजदूर या तो रास्ते में फंसे हैं या फिर झारखंड वापस लौटने के बावजूद अपने घर नहीं लौट पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी खराब है कि बाहर से लौट रहे मजदूरों के स्वास्थ्य जांच के लिए इंफ्रा रेड थर्मामीटर तक उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा मास्क और सैनिटाइजर की भी कमी है। उन्होंने कहा कि बाहर से आये लोगों के सामने विकट स्थिति है। ऐसे लोग खाना कैसे खायेंगे। राजन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किये जाने की नई व्यवस्था के कारण लोगों को राशन नहीं मिल रहा है। बहुत से मजदूर बनारस और उड़ीसा में फंसे हुए हैं। सरकार एमएलए फंड से उनके लिए व्यवस्था करे।
    न मुआवजा मिला और न दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है
    •भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने सदन में खूंटी में सीआरपीएफ के जवान की गोली से मारे गये युवक की मौत का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि 20 मार्च एक निर्दोष युवक की हत्या कर दी गयी थी। पर सरकार ने न तो इस घटना का संज्ञान लिया और न अभी तक मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि ही दी है। घटना के लिए दोषी लोगों पर भी सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। इसपर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। विधानसभा में जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के 6000 मजदूरों के विभिन्न राज्यों में फंसने का मामला उठाया। इससे पहले सदन में केंद्र सरकार के एनपीआर और एनआरसी को झारखंड में लागू नहीं करने का प्रस्ताव पारित हुआ। इस सिलसिले में केंद्र सरकार से अनुरोध किया जायेगा। इस प्रस्ताव के खिलाफ भाजपा विधायक आक्रोशित हो उठे और हंगामा करते हुए वेल में आ गये। इसके बाद दो बजकर 22 मिनट पर विधानस•ााध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलॉकडाउन को लेकर दुकानों में बढ़ी भीड़
    Next Article महाराष्ट्र में कर्फ्यू का ऐलान
    azad sipahi

      Related Posts

      लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

      May 16, 2025

      आकाशीय बिजली की चपेट में आया जवान, अस्पताल में तोड़ा दम

      May 16, 2025

      झारखंड में तापमान हुआ 43 डिग्री के पार, 17 से राहत की उम्मीद

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version