सपना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी भावुक नजर आ रही हैं. वे अपनी आंखो से बह रहे आंसू को रोक रही हैं. दरअसल, जब पूरा देश इस जनता कर्फ्यू के बाद जश्न मना रहा था तो सपना भी अपनी अपने फ्लैट की बॉलकनी में आईं और सबके साथ ताली बजाई. उनकी सोसाइटी की सभी बिल्डिंग्स में लोग अपने घरों के बाहर थे और जैसा पीएम मोदी ने कहा था वे लोग उसी तरह हाथों में शंख, थाली, प्लेट, बोतल, तो कोई भगवान की घंटी लेकर बजा रहा. यह सब देखकर सपना काफी भावुक हो गईं और रोने लगीं. सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया है और साथ ही एक मैसेज भी दिया है.
सपना ने लिखा है, बुरे समय में भी कुछ अच्छाई होती है. गर्व है हमें अपनी एकता और अखंडता पर. आपको दें कि सपना डांसर और सिंगर होने के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता भी हैं. बता दें कि इस समय भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. कई राज्यों ने 31 मार्च तक लॉकडाउन की भी घोषणा कर दी है.
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



