कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर कनिका कपूर को शुक्रवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में दाखिल कराया गया था लेकिन एक दिन बाद ही स्थिति ऐसी हो गई कि अस्पताल को एक प्रेस रिलीज जारी करके उनसे सहयोग की अपील की गई है।
एसजीपीजीआई अस्पताल की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि कनिका को यहां हर संभव सुविधाएं दी जा रही हैं, बावजूद इसके वो एक मरीज की तरह नहीं बल्कि एक स्टार की तरह व्यवहार कर रही हैं। पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया, “हमने अस्पताल में उन्हें सबसे अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई है, उन्हें एअरकंडीशन रूम दिया गया है जिसमें अटैच टॉयलेट है। साफ-सफाई का हर समय ध्यान रखा जा रहा है। कमरे में टीवी भी लगा है।” प्रोफेसर धीमान कहते हैं, “पहले उन्होंने कहा कि मैं घर का खाना खाऊंगी लेकिन यह इस इलाज में संभव नहीं था। उनकी मांग पर यहां उन्हें ग्लूटन फ्री फूड दिया जा रहा है जो किचन में अलग से तैयार किया जाता है। उनकी आगे भी इसी तरह देखभाल की जाएगी लेकिन उन्हें भी यह सोचना चाहिए कि अस्पताल में वो एक मरीज हैं, स्टार नहीं।
दरअसल कनिका कहना था कि जिस कमरे में उन्हें रखा गया है उसमें गंदगी है और मच्छर आते हैं। कनिका का आरोप था कि जब डॉक्टरों से उसे साफ कराने के लिए कहा जाता है तो उनका जवाब होता है कि यह अस्पताल है, फाइव स्टार होटल नहीं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



