नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर अपनी लवलाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अभी पिछले महीने ही मैक्सवेल ने अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड विनी रामन को रिंग पहनाकर सगाई की थी। अब इस जोड़े ने भारतीय परंपरा के अनुसार एक बार फिर सगाई की है। सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
आईपीएल में किंग्स XI पंजाब के लिए खेलने वाले मैक्सवेल और विनी एक दूसरे को पिछले काफी समय से डेट कर रहे हैं। अब दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। मैक्सवेल और विनी ने इस बार वैदिक रीति-रिवाज से अपनी सगाई संपन्न की है। इस तस्वीर में दोनों ने जयमाला पहनी हुई है। दूल्हन वाली ड्रेस में नजर आ रहीं विनी ने गहरे हरे रंग का लहंगे के साथ चूड़ियां और गोल्ड नेकलेस पहना हुआ है। दूसरी ओर मैक्सवेल ने भी हरे रंग की शेरवानी पहनी हुई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version