आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह झारखंड के नये मुख्य सचिव होंगे। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी। यह आदेश एक अप्रैल से लागू होगा। वर्ष 1987 बैच के आइएएस अधिकारी सुखदेव सिंह वर्तमान में राज्य के विकास आयुक्त के पद पर भी कार्यरत हैं। वर्तमान मुख्य सचिव डीके तिवारी 31 मार्च को रिटायर हो रहे हैं। सुखदेव सिंह एक अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे। सुखदेव सिंह रांची समेत कई जिलों के डीसी भी रह चुके हैं। साथ ही पूर्व में सीएम के प्रधान सचिव समेत कई विभागों की कमान भी संभाल चुके हैं।
इसके साथ ही 1995 बैच के आइएएस राजीव अरुण एक्का को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बनाया है। उन्होंने पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वह जेबीवीएनएल के एमडी थे। उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। 24 मार्च, 1964 को जन्मे राजीव अरुण एक्का गुमला, गोड्डा और चाईबासा के उपायुक्त रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने परिवहन और पशुपालन समेत कई विभागों के सचिव की जिम्मेदारी भी संभाली है। जेबीवीएनएल का एमडी बनने से पहले वह श्रम विभाग के प्रधान सचिव थे। उनकी गिनती कर्मठ और स्वच्छ छवि के अफसरों में होती है।
Previous Articleअक्षय पहले सेलेब जिन्होंने मोदी की अपील पर 25 करोड़ दान किए
Next Article हेमंत की अपील: जंग जीतने में सभी सहयोग दें
Related Posts
Add A Comment