Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कोरोना : आगे आइए, झारखंड को बचाइए
    Top Story

    कोरोना : आगे आइए, झारखंड को बचाइए

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 27, 2020No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना महामारी को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन का गुरुवार को दूसरा दिन है। झारखंड के लिए यह सुकून भरी बात है कि अब तक यह खूबसूरत प्रदेश इस महामारी से अछूता है। इसके लिए जहां राज्य सरकार की कोशिशों की तारीफ होनी चाहिए, वहीं यहां के लोगों के संयम की प्रशंसा की जानी चाहिए। लेकिन पिछले तीन दिनों की तीन घटनाओं ने पूरे राज्य को चिंता में डाल दिया है। एक तरफ जहां झारखंड के गांवों-कस्बों और शहरों के मुहल्लों में बाहर से आये किसी भी व्यक्ति को वहां के निवासी जांच के लिए भेज रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ मुट्ठी भर लोग अपने घर में या अपने धार्मिक स्थानों में विदेशी नागरिकों को पनाह दिये हुए हैं। किसी को पनाह देना गलत नहीं है, लेकिन संकट के इस दौर में, जब हमें किसी भी आगंतुक के बारे में प्रशासन को सूचित करना चाहिए, तब ऐसी हरकत चिंता पैदा करती है। चाहे तमाड़ में 11 विदेशी हों या धनबाद के गोविंदपुर में नौ विदेशी, इनकी मौजूदगी की सूचना प्रशासन को दी जानी चाहिए। एक तरफ जहां गांवों-मुहल्लों में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद किया जा रहा है, वहां विदेश से आये लोगों को गुपचुप तरीके से पनाह देने के पीछे की मंशा क्या है। इसी तरह, जब शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है, रातू और गिरिडीह के मदरसे क्यों खुले रहे। झारखंड हर व्यक्ति, हर कौम और हर धर्म के लोगों का है। इसे कोरोना से बचा कर रखना हर कौम की जिम्मेवारी है। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो झारखंड की तबाही को कोई रोक नहीं सकता। इस गैर-जिम्मेदार रवैये पर आजाद सिपाही ब्यूरो की खास रिपोर्ट।

    जरा सी लापरवाही से तबाह हो जायेगा हमारा प्रदेश
    पिछले तीन दिनों में चार ऐसी खबरें आयीं, जिसने कोरोना को लेकर चिंतित झारखंड के लोगों के जीवन को तनावों से भर दिया है। ये चार खबरें थीं, तमाड़ के रड़गांव की मस्जिद से 11 विदेशी पकड़ाये, गिरिडीह के मदरसे से 80 बच्चे मुक्त कराये गये, रातू के मदरसे से छह सौ बच्चियां मुक्त और धनबाद के गोविंदपुर की आसनबनी मस्जिद में नौ विदेशी क्वारेंटाइन किये गये।
    इन चार खबरों से साफ हो जाता है कि झारखंड के कुछ लोग अब तक कोरोना की गंभीरता को समझ नहीं रहे हैं या फिर इसे जानबूझ कर नजरअंदाज कर रहे हैं। एक तरफ जहां झारखंड के कई गांवों, कस्बों और मुहल्लों में बाहर से आनेवाले लोगों का प्रवेश या तो पूरी तरह बंद कर दिया गया है या फिर उन्हें जांच कराने के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग अब भी बाहर से आये लोगों और विदेशी नागरिकों को अपने यहां पनाह दिये हुए हैं। किसी को पनाह देना भारतीय संस्कृति में गलत नहीं माना गया है, लेकिन अभी स्थिति अलग है। अब यह तथ्य स्थापित हो चुका है कि कोरोना महामारी विदेश से हमारे यहां आयी है। ऐसी स्थिति में हम बिना किसी जांच-पड़ताल के किसी विदेशी को अपने यहां पनाह कैसे दे सकते हैं। हमारी यह एक भूल पूरे झारखंड को खतरे की उस आग में झोंक सकती है, जिससे अब तक हम बचे हुए हैं। यह बात समाज के हर वर्ग को, हर कौम को और हर उस व्यक्ति को समझनी होगी। इस महामारी से हमारे देश का 95 प्रतिशत भूभाग प्रभावित हो चुका है और पूरा देश लॉकडाउन की स्थिति में है। लॉकडाउन के तनाव के बीच झारखंड के लोग इसलिए खुश हैं, क्योंकि इस बीमारी का प्रवेश यहां नहीं हुआ है। लेकिन तमाड़ और धनबाद की घटनाओं को देख कर नहीं लगता कि हम बहुत दिनों तक झारखंड को इस बीमारी से अछूता रखने में कामयाब हो सकेंगे।
    आखिर इस गैर-जिम्मेदार हरकत का कारण क्या है। जब हमारी सरकार ने, प्रशासन ने संक्रमण की जांच के लिए मुकम्मल व्यवस्था की है, तब किसी विदेशी या बाहरी आगंतुक की जानकारी प्रशासन को क्यों नहीं दी जा रही है। यह समय सरकार और प्रशासन को इस महामारी से लड़ने की तैयारी करने के लिए दिया जाना चाहिए, ना कि उसकी ताकत और संसाधन को छिपाये गये बाहरी लोगों की तलाश करने और छोटे-छोटे कमरों में बंद कर रखे गये बच्चों को छुड़ाने में बर्बाद करने में लगाया जाना चाहिए। आखिर इन बाहरी या बाहर से आये लोगों को छिपानेवाले समाज को क्या बताना चाहते हैं। स्वाभाविक रूप से जैसे-जैसे ऐसी घटनाएं बढ़ेंगी, हमारा सामाजिक ताना-बाना कमजोर होगा, अलगाव भी बढ़ेगा। लोगों के मन में शंका होगी और तब स्थिति खतरनाक हो सकती है। इस स्थिति से बड़ी आसानी से बचा जा सकता है।
    झारखंड के हर वर्ग को, हर समाज को यह समझना होगा कि झारखंड तभी तक कोरोना से सुरक्षित है, जब तक हम जिम्मेदारी से, संकल्प से और गंभीरता से निर्देशों का पालन करेंगे।
    दुनिया के ताकतवर और विकसित देशों का उदाहरण हर दिन हमारे सामने आ रहा है। दुनिया में दूसरी सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं वाले देश इटली में कोहराम मचा हुआ है। दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका कोरोना के कहर से कराह रहा है। अमेरिका को चुनौती देनेवाला चीन पहले ही तबाह हो चुका है। यह सब केवल इसलिए हुआ, क्योंकि वहां का सामाजिक ताना-बाना हमारे जैसा नहीं था। वहां के लोगों की गैर-जिम्मेदारी ने उन्हें तबाही के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। झारखंड के लोगों को यह समझना होगा। यदि उनके यहां बाहर से आकर कोई व्यक्ति ठहरा है, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को देनी ही होगी, क्योंकि संक्रमण किस से और कहां से आयेगा, किसी को नहीं पता।
    इस स्थिति में समाज की प्रमुख हस्तियों को, नेताओं को और बुद्धिजीवियों-धार्मिक नेताओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्हें तत्काल आगे आना चाहिए और लोगों को इस खतरे के प्रति आगाह करना होगा। यदि आज उन्होंने यह जिम्मेवारी नहीं निभायी, तो फिर आनेवाली पीढ़ी उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। यहां हमें यह भी सोचना होगा कि क्या हम अपनी भावी पीढ़ी के लिए तबाही भरा मंजर छोड़ कर जाने के लिए तैयार हैं। हम कतई ऐसा नहीं चाहेंगे, क्योंकि हर इंसान अपना भविष्य सुनहरा बनाना चाहता है। तो फिर झारखंड को बचाने के लिए आगे आइए। ऐसी गैर-जिम्मेदार हरकत मत कीजिए और अपना भविष्य सुनहरा बना कर रखिए।

    Corona: Come forward save Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरक्षा मंत्रालय के तीन संस्थान रात-दिन बना रहे सैनिटाइज़र, मास्क, बॉडी सूट
    Next Article महिला खांसी, दुकान ने फेंका 26 लाख का सामान
    azad sipahi desk

      Related Posts

      अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार

      May 25, 2025

      भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान

      May 25, 2025

      झारखंड में प्री मानसून की बारिश से राहत, गर्मी की चिंता हुई खत्म

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      • मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version