महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने गुरुवार को यहां संघ मुख्यालय में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की।
मुंबई से नागपुर पहुंचे फडणवीस और पाटील एयरपोर्ट से सीधे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय पहुंचे। इन दोनों नेताओं की नागपुर यात्रा पहले से तय थी। सरसंघचालक से मुलाकात के लिए इन्हें गुरुवार सुबह 11.30 बजे का समय दिया गया था, लेकिन सरसंघचालक और सरकार्यवाह दक्षिण भारत के प्रवास पर रवाना होनेवाले थे। इस वजह से फडणवीस और पाटील निर्धारित समय से पहले सुबह 9 बजे के करीब संघ मुख्यालय पहुंचे। कार्यव्यस्तता के चलते सरकार्यवाह भैयाजी जोशी से इन दोनों नेताओं की अधिक बात नहीं हो पाई लेकिन डॉ. भागवत ने इन दोनो से बंद कमरे में चर्चा की।
सूत्रों के अनुसार इस चर्चा के दौरान मराठा आरक्षण का विषय अहम रहा। सरसंघचालक से हुई चर्चा के बाद करीब 9.30 बजे दोनों नेता रवाना हुए।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version