Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अनुपम खेर की माँ दुलारी खेर ने दी ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर प्रतिक्रिया
    Breaking News

    अनुपम खेर की माँ दुलारी खेर ने दी ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर प्रतिक्रिया

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपनी माँ दुलारी खेर के वीडियोज फैंस के साथ साझा करते हैं। इन दिनों अनुपम खेर अपनी हालिया रिलीज फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर चर्चा में है। इस बीच अनुपम खेर ने अपनी माँ के एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देती नजर आ रही हैं।

    वीडियो में अनुपम खेर की माँ कहती हैं -‘ पिक्चर बिल्कुल सही से बनाई है। अगर ये पिक्चर सही नहीं होती तो दुनिया नहीं देखती।’ इसके बाद वीडियो में अनुपम अपनी माँ से फिल्म के सक्सेस होने का कारण पूछते हैं। इसपर दुलारी कहती हैं- ‘यही करा है इन्होंने हमारे साथ। यही सच है… 10 बजे रात को आकर कहा…उठो उठो निकलो निकलो…अब पूरी दुनिया के सामने ये बात पहुंच गई कि आखिर क्या हुआ था । मेरे भाईयों के साथ क्या किया। वो आया शाम को और कहा बंद करो सब…वो रामबाग में रहता था।उसका पैलेस मकान था। उसी साल बनाया था। पानी के ऊपर बनाया था, कहता था मैंने तेरे लिए भी जमीन रखी है, कृष्ण के लिए भी। तुम मेरे पास ही यहां मकान बना लो। जब वो उस दिन शाम को आया तो उसको चिट्ठी मिली नीचे दरवाजे के पास- आज आपकी बारी है। उस बेचारे ने मकान के कागज नहीं उठाए, पासबुक नहीं उठाए, कुछ नहीं उठाया, ये बातें सुनकर वह टूट गया। कहता है मैंने इतने प्यार से ये मकान बनाया है, मैं बर्बाद हो गया, मैं क्या करूं अब।

    इसके बाद जब अनुपम ने माँ से पूछा कि क्या वे वापस कश्मीर जाना चाहती हैं। इसपर दुलारी भावुक होकर कहती हैं- ‘मैं करन नगर में ही लूंगी मकान, मैं वहीं रहूंगी। मेरे बचपन का है, मेरे पति का है, मैं तो कहती हूँ कि भगवान एक-एक कमरे का ही मकान दे दे हम लोगों को, लेकिन हम वहीं रहेंगे।’

    अनुपम रिफ्यूजी कैंप्स में रह रहे लोगों पर माँ से बात करते हैं। वे कहते हैं- ‘हम तो मम्मी फिर भी ठीक थे, पर बेचारे जो रिफ्यूजी कैंप्स में रहते थे उनका बुरा हाल था।’ यह सुन दुलारी कहती हैं- ‘जैसा दिखाया गया है ना वैसा ही है, बुढ़ियां रहती थीं, उन बेचारों को गर्मी बर्दाश्त नहीं हुई, वे मर गए वहीं, हजारों लोग मर गए उधर, वहां से निकलते निकलते। उनपर तरस खाना था, पर इन लोगों को तरस नहीं है।’

    अनुपम आगे कहते हैं- मोहम्मद अब्दुल्ला शेख ने भी कहा है ना कि ये सब झूठ है। इसपर दुलारी साफ इनकार करते हुए कहती हैं- ‘ना ना झूठ एक आना भी नहीं है। जिसने ये पिक्चर बनाई उसे भगवान खूब दुआएं दें। पूरी हमारी कहानी दिखाई है। वो (आतंकी) कहते थे लड़कियों को, बहुओं को छोड़ दो तुम निकल जाओ। ये गलत बात है, ऐसा नहीं करना चाहिए था। आखिर 32 साल बाद ये नतीजा है, ये मामूली नहीं है, डरना चाहिए… एक प्रभु से डरना चाहिए और किसी से नहीं।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोलकाता के बाजार में फिर लगी आग, 24 दुकानें खाक
    Next Article बर्थडे स्पेशल 21 मार्च: बॉलीवुड में ‘खंडाला गर्ल’ के नाम से मशहूर है रानी मुखर्जी
    azad sipahi

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार

      June 10, 2025

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version