Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»बर्थडे स्पेशल 21 मार्च: बॉलीवुड में ‘खंडाला गर्ल’ के नाम से मशहूर है रानी मुखर्जी
    बॉलीवुड

    बर्थडे स्पेशल 21 मार्च: बॉलीवुड में ‘खंडाला गर्ल’ के नाम से मशहूर है रानी मुखर्जी

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रानी मुखर्जी की गिनती बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने अपने शानदार और सशक्त अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई है। बॉलीवुड में खंडाला गर्ल और मर्दानी के नाम से मशहूर रानी मुखर्जी का जन्म 21 मार्च, 1978 को एक बंगाली परिवार में हुआ।

    फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी निर्देशक थे और मां कृष्णा मुखर्जी गायिका। रानी मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में आई फिल्म ‘बियेर फूल’ से की थी। यह एक बांग्ला फिल्म थी और इसका निर्देशन उनके पिता राम मुखर्जी ने किया था। इसके बाद रानी ने बॉलीवुड का रुख किया। साल 1996 में ही रानी को बॉलीवुड की फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ में अभिनय करने का अवसर मिला, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इसके बाद रानी को साल 1998 में आई फिल्म ‘गुलाम’ में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में अभिनय करने का मौका मिला। इस फिल्म का एक गाना ‘आती क्या खंडाला’ से रानी मुखर्जी इंडस्ट्री में ‘खंडाला गर्ल’ के नाम से मशहूर हो गई। इसके साथ ही इस फिल्म में उनके अभिनय को भी काफी सराहा गया।

    उसी साल रानी मुखर्जी की एक और फिल्म रिलीज हुई, जिसका नाम था ‘कुछ कुछ होता है’। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद रानी का फिल्मी करियर चल पड़ा और उन्हें लगातार कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। रानी की प्रमुख फिल्मों में- हे राम, नायक: द रीयल हीरो, साथिया, चलते चलते, हम तुम, वीर-जारा, युवा, ब्लैक, बंटी और बबली, नो वन किल्ड जेसिका, मर्दानी, हिचकी आदि शामिल हैं।

    रानी मुखर्जी आखिरी बार साल 2019 में रिलीज फिल्म ‘मर्दानी 2’ में नजर आईं थी। फिल्मों में अभिनय के अलावा रानी सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। रानी मुखर्जी की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के साथ लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 21 अप्रैल, 2014 को शादी कर ली। रानी और आदित्य की एक बेटी है, जिसका नाम आदिरा है। वर्कफ़्रंट की बात करें तो रानी मुखर्जी जल्द ही फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में नजर आएंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनुपम खेर की माँ दुलारी खेर ने दी ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर प्रतिक्रिया
    Next Article शरद यादव की एलजेडी का लालू की राजद में हुआ विलय
    azad sipahi

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार

      June 10, 2025

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version