Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»‘विचारों के ग्यारह अध्याय’ में झारखंड के इतिहास को समेटने की कोशिश : मुख्यमंत्री
    Breaking News

    ‘विचारों के ग्यारह अध्याय’ में झारखंड के इतिहास को समेटने की कोशिश : मुख्यमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 23, 2022Updated:March 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष की पुस्तक “विचारों के ग्यारह अध्याय” का किया विमोचन
    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की लिखित पुस्तक “विचारों के ग्यारह अध्याय” का विमोचन किया। झारखंड विधानसभा सभागार में आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुस्तक में झारखंड के अतीत और वर्तमान के इतिहास को समेटने का प्रयास किया गया है। लेखक के रूप में विधानसभा अध्यक्ष ने इस पुस्तक में जो विचार रखे हैं वह मील का पत्थर साबित होगा। यह यह पुस्तक आम जनमानस के लिए भी काफी उपयोगी सिद्ध होगी।

    पुस्तक के हैं कई आयाम
    इस पुस्तक में कई आयामों पर लेखक के द्वारा प्रकाश डाला गया है । एक ओर जहां इस पुस्तक में झारखंड में हुए ऐतिहासिक आंदोलनों और आदिवासियों की समृद्ध परंपरा और संस्कृति को सहेजा गया है। वहीं, झारखंड अलग राज्य आंदोलन के शहीदों को यह पुस्तक समर्पित है। इसके माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया है कि छोटे राज्यों का गठन भारतीय लोकतंत्र में कितना मायने रखता है। पुस्तक में झारखंड के खेल और खेल प्रतिभाओं से अवगत कराने का प्रयास किया गया है।

    संसदीय परंपराओं पर विशेष फोकस
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुस्तक में संविधान और संसदीय परंपराओं पर भी विशेष फोकस है। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच किस तरह बेहतर समन्वय और संबंध बनाकर संसदीय व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है, उसे भी बताने का प्रयास किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो के सदन में दिए अहम वक्तव्य को भी इसमें समाहित करने की कोशिश की गई है । इस पुस्तक के माध्यम से हम अपनी संसदीय परंपराओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

    पर्यावरण संरक्षण पर भी लेखक ने दिए हैं विचार
    पर्यावरण में जिस तरह बदलाव हो रहा है, वह काफी चिंता का विषय है। पर्यावरण संरक्षण को कैसे बढ़ावा मिले, विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी इस पुस्तक “विचारों के ग्यारह अध्याय” पुस्तक में बताने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण के लिए हम सभी को आगे आना होगा। अगर हम एक भी पेड़ बचाने का संकल्प लें, तो यह बहुत बड़ी क्रांति का वाहक बन सकती है। उन्होंने राज्यवासियों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यक्रमों या समारोह में आने वाले अतिथियों को मोमेंटो देने की बजाय पौधे प्रदान करने की परिपाटी शुरू करें। इससे हम पर्यावरण को संरक्षण करने की दिशा में एक कदम और आगे बनेंगे।

    विमोचन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर कई मंत्रीगण, विधायक, विधानसभा सचिव सैयद जावेद हैदर, प्रभात प्रकाशन के प्रकाशक पीयूष कुमार और विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

    cm jharkhand hemant soren Hindi news jharkhand news Latest News ranchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीरभूम नरसंहार मामले को कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया
    Next Article पिस्कामोड़ गोली कांड में दो आरोपित गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद

      July 29, 2025

      बैद्यनाथ धाम में अबतक 33.11 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      July 29, 2025

      दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए भाजपा हुई सक्रिय

      July 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version